ब्रेकिंग
जमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्मानाजमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्माना

तेज रफ़्तार का कहर : बालू लदे ट्रक ने 6 लोगों को रौंदा, बाइक सवार 3 की मौत

ARA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी

तेज रफ़्तार का कहर : बालू लदे ट्रक ने 6 लोगों को रौंदा, बाइक सवार 3 की मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

ARA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला आरा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक  बेकाबू ट्रक ने 6 लोगों को रौंद डाला है। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है और तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। 


मिली जानकारी के अनुसार आरा में  बालू लदे बेकाबू ट्रक ने दो बाइकों को रौंद दिया। जिसमें मोटरसाइकिलों पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 3 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना भोजपुर में बिहिया-बिहटा स्टेट हाइवे पर हुई है। अभी तक मृतकों में सिर्फ एक शख्स की पहचान हो सकी है। जो नौआ गांव का निवासी बताया जा रहा है।


बताया जा रहा है कि, दो बाइक पर 6 लोग सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान बेकाबू ट्रक ने दोनों बाइकों को टक्कर मार दी और रौंदते हुए आगे बढ़ गया। इस दौरान मोटरसाइकिल सड़क पर कई मीटर तक बाइक घीसटती रही। और ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही 3 लोगों ने दम तोड़ दिया। जबकि अन्य तीन का इलाज चल रहा है। 


उधर, इस घटना के बाद घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। वहीं ट्रक ड्राइवर भाग निकला है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद हाइवरे पर काफी देर तक ट्रैफिक बाधित रहा। हालांकि अभी तक सभी तीनों मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। जिसकी जानकारी पुलिस जुटाने में लगी हुई है।