ब्रेकिंग
Bihar News : IPS की नौकरी छोड़ने के बाद अब सियासत में एंट्री की तैयारी? संजय झा से मिलीं 'लेडी सिंघम' काम्या मिश्रा, बिहार की राजनीति में हलचल तेज✦Bihar News: राम की नगरी अयोध्या से सीता की जन्मभूमि जनकपुर तक सीधी ट्रेन! नवंबर में मोदी और बालेन शाह करेंगे उद्घाटन, IRCTC से बुक होंगे टिकट✦तेजस्वी यादव की लग्जरी कार ने खींचा सबका ध्यान, 80 लाख कीमत और 548 KM की रेंज जानकर रह जाएंगे हैरान✦Bihar News : बिहार में कब और कितनी देर कटी बिजली? अब सांसद-विधायक से मुखिया तक के फोन पर पहुंचेगा पूरा हिसाब, सम्राट चौधरी का नया आदेश✦धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦Bihar News : IPS की नौकरी छोड़ने के बाद अब सियासत में एंट्री की तैयारी? संजय झा से मिलीं 'लेडी सिंघम' काम्या मिश्रा, बिहार की राजनीति में हलचल तेज✦Bihar News: राम की नगरी अयोध्या से सीता की जन्मभूमि जनकपुर तक सीधी ट्रेन! नवंबर में मोदी और बालेन शाह करेंगे उद्घाटन, IRCTC से बुक होंगे टिकट✦तेजस्वी यादव की लग्जरी कार ने खींचा सबका ध्यान, 80 लाख कीमत और 548 KM की रेंज जानकर रह जाएंगे हैरान✦Bihar News : बिहार में कब और कितनी देर कटी बिजली? अब सांसद-विधायक से मुखिया तक के फोन पर पहुंचेगा पूरा हिसाब, सम्राट चौधरी का नया आदेश✦धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर

‘भरत तिवारी को न्याय नहीं मिला तो देशभर में..’, महापंचायत में पहुंचे करणी सेना प्रमुख ने सरकार को चेताया

Bharat Tiwari: बिलौटी महापंचायत में करणी सेना प्रमुख वीर प्रताप सिंह ने भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात कर न्याय की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि न्याय नहीं मिला तो देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

Bharat Tiwari Encounter
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bharat Tiwari: भोजपुर के बिलौटी गांव में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए भरत भूषण तिवारी को श्रद्धांजलि देने और न्याय की मांग को लेकर आयोजित महापंचायत में करणी सेना प्रमुख वीर प्रताप सिंह (बीरू सिंह) पहुंचे। उन्होंने इस दौरान मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और न्याय की लड़ाई में साथ रहने का भरोसा दिलाया।


महापंचायत को संबोधित करते हुए वीर प्रताप सिंह ने कहा कि भरत तिवारी के परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला तो देशभर में समाज के लोग एकजुट होकर आंदोलन को और व्यापक बनाएंगे।


उन्होंने कहा कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय स्वीकार नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। वीर प्रताप सिंह ने कहा कि भरत तिवारी के माता-पिता जिस पीड़ा से गुजर रहे हैं, वह पूरे समाज के लिए अत्यंत दुखद है।


उन्होंने सरकार और प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता