ब्रेकिंग
संदिग्ध हालात में युवक का मिला शव... शरीर पर चोट के निशान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोपराजस्व विभाग के 9 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, दाखिल-खारिज से लेकर फर्जी जमाबंदी तक गड़बड़ी का आरोप, देखिये लिस्टपहले रेता गला, फिर काट दीं दो उंगलियां… बेतिया में महिला की बेरहमी से हत्या से सनसनीIPS Preeta Verma: कौन हैं प्रीता वर्मा? जिन्हे विनय कुमार के छुट्टी पर जाते ही मिली बिहार DGP की जिम्मेदारीखाद माफियाओं पर स्ट्राइक...कृषि विभाग के अफसर हुए बेनकाब ! मोतिहारी में 5 गोदामों पर छापा, हजारों बोरी खाद देखकर प्रशासन भी हैरान, इन ताकतवर माफियाओं पर किसका हाथ ? संदिग्ध हालात में युवक का मिला शव... शरीर पर चोट के निशान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोपराजस्व विभाग के 9 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, दाखिल-खारिज से लेकर फर्जी जमाबंदी तक गड़बड़ी का आरोप, देखिये लिस्टपहले रेता गला, फिर काट दीं दो उंगलियां… बेतिया में महिला की बेरहमी से हत्या से सनसनीIPS Preeta Verma: कौन हैं प्रीता वर्मा? जिन्हे विनय कुमार के छुट्टी पर जाते ही मिली बिहार DGP की जिम्मेदारीखाद माफियाओं पर स्ट्राइक...कृषि विभाग के अफसर हुए बेनकाब ! मोतिहारी में 5 गोदामों पर छापा, हजारों बोरी खाद देखकर प्रशासन भी हैरान, इन ताकतवर माफियाओं पर किसका हाथ ?

बिहार में एनकाउंटर के बाद बवाल: गुस्साए लोगों ने आरा-बक्सर फोरलेन को किया जाम, पुलिस के खिलाफ भारी आक्रोश

Bihar News: भोजपुर के बिलौटी गांव में पुलिस मुठभेड़ में युवक भरत भूषण तिवारी की मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने शव रखकर आरा-बक्सर फोरलेन जाम कर दिया और निष्पक्ष जांच व न्याय की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया।

Bihar News
एनकाउंटर के बाद बवाल
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में पुलिस मुठभेड़ में मानसिक रूप से परेशान युवक भरत भूषण तिवारी की मौत के बाद ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। गुरुवार की सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने बिलौटी गांव के समीप शव को सड़क पर रखकर आरा-बक्सर फोरलेन को जाम कर दिया। 


मृतक को इंसाफ दिलाने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर करीब एक से डेढ़ हजार की संख्या में जुटे ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे लोग पुलिस की कार्रवाई से काफी नाराज दिखे। सड़क जाम के कारण आरा-बक्सर मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। इससे यात्रियों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। 


बताया जा रहा है कि मानसिक रूप से परेशान भरत भूषण तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद शाहपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस उसकी जांच और समझाने के लिए उसके घर पहुंची थी। इसी दौरान युवक उग्र हो गया और पुलिसकर्मियों पर पिस्टल तान दी थी। 


इसके बाद पुलिस और पटना एसटीएफ की टीम दोबारा उसे पकड़ने पहुंची थी। पुलिस के अनुसार युवक ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। इस दौरान युवक को गोली लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 


पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल से आरा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां से बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने पूरे मामले की जांच और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए सड़क जाम कर दिया है। मौके पर पुलिस-प्रशासन की टीम पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता