ब्रेकिंग
'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म✦कई सालों से फरार नक्सली मिट्ठू कोरा गिरफ्तार, बिहार STF और सुरक्षा बलों ने घर से दबोचा✦मधुबनी में कलेक्ट्रेट की नीलामी का आदेश, मुख्य गेट पर चस्पा कोर्ट का नोटिस; क्या है मामला?✦पितरों का तर्पण करने गयाजी पहुंचे जज और नेता, शानदार व्यवस्था और आध्यात्मिक अनुभवों को किया साझा✦बिहार के इस जिले में 288 करोड़ की लागत से बनेगा 8 KM लंबा फोरलेन बाईपास, 8 मौजों में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म✦कई सालों से फरार नक्सली मिट्ठू कोरा गिरफ्तार, बिहार STF और सुरक्षा बलों ने घर से दबोचा✦मधुबनी में कलेक्ट्रेट की नीलामी का आदेश, मुख्य गेट पर चस्पा कोर्ट का नोटिस; क्या है मामला?✦पितरों का तर्पण करने गयाजी पहुंचे जज और नेता, शानदार व्यवस्था और आध्यात्मिक अनुभवों को किया साझा✦बिहार के इस जिले में 288 करोड़ की लागत से बनेगा 8 KM लंबा फोरलेन बाईपास, 8 मौजों में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज

भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद पहली बार बिलौटी पहुंचे चिराग पासवान, परिजनों से की मुलाकात; बोले- दोषी बख्शे नहीं जाएंगे

Bharat Tiwari News: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पीड़ित परिवार से मिलने बिलौटी गांव पहुंचे। उन्होंने परिजनों को न्याय का भरोसा दिया और कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी...

भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद पहली बार बिलौटी पहुंचे चिराग पासवान, परिजनों से की मुलाकात; बोले- दोषी बख्शे नहीं जाएंगे
Ramakant kumar
2 मिनट

Bharat Tiwari News: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान शुक्रवार को भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड स्थित बिलौटी गांव पहुंचे. उन्होंने मृतक भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और परिवार को हरसंभव न्याय दिलाने का भरोसा दिया.


परिजनों से बातचीत के दौरान चिराग पासवान ने कहा कि इस मामले को गंभीरता से लिया गया है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने भरोसा दिलाया कि निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.


मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाने के लिए सरकार हर जरूरी कदम उठाएगी. उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को किसी भी स्तर पर अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी.


एसडीपीओ राजेश शर्मा की पदोन्नति को लेकर पूछे गए सवाल पर चिराग पासवान ने कहा कि वह इस संबंध में मुख्यमंत्री से बात करेंगे. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि जांच के दौरान किसी पुलिस अधिकारी की भूमिका संदिग्ध या दोषपूर्ण पाई जाती है, तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.