ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

बिहार: रक्षाबंधन माना कर लौट रहे परिवार वालों की सड़क हादसे में मौत, दो बाइक की भिड़ंत 3 की गई जान

ARA : बिहार में सड़क हादसे के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरत

बिहार: रक्षाबंधन माना कर लौट रहे परिवार वालों की सड़क हादसे में मौत, दो बाइक की भिड़ंत 3 की गई जान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

ARA : बिहार में सड़क हादसे के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों में मामलों में लोगों की जान नहीं जाती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला भोजपुर से निकल कर सामने आ रही है। जहां रक्षाबंधन माना कर लौट रहे तीन लोगों की मौत हो गई है।


मिली जानकारी के अनुसार, भोजपुर में गुरुवार रात दो बाइक की सीधी भिड़ंत में बाप-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा जिले के आरा-सासाराम स्टेट हाईवे स्थित चरपोखरी थाना क्षेत्र के सेमराव गांव के पास का बताया जा रहा है। 


जानकारी के अनुसार मृतकों में एक बाइक पर सवार पीरो थाना क्षेत्र के जगदीशपुर पाठक गांव निवासी सोनू साह एवं दूसरे बाइक पर सवार गड़हनी थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी स्व. शिवजी राम का 22 वर्षीय पुत्र ओम प्रकाश शामिल है।


बताया जा रहा है कि मृतक सोनू पेशे से ऑटो चालक एवं दूसरा मृतक ओम प्रकाश मजदूर था। जबकि ज़ख्मियों में एक बाइक पर सवार मृतक सोनू साह की पत्नी कुमकुम कुमारी, तीन वर्षीय पुत्री कीर्ति कुमारी एवं 10 माह की रुचि कुमारी एवं दूसरे बाइक पर सवार गड़हनी थाना क्षेत्र के शिवपुर चैयाचक गांव निवासी कृष्णा राम का 35 वर्षीय पुत्र व मृतक का चचेरा भतीजा रामबटन राम शामिल है।


सोनू साह की रिश्तेदार सरस्वती देवी ने बताया कि गुरुवार सुबह रक्षाबंधन पर एक बाइक पर सवार होकर सोनू अपनी पत्नी कुमकुम कुमारी, पुत्र कृष कुमार और दो पुत्री कृति कुमारी एवं रुचि कुमारी के साथ गड़हनी थाना क्षेत्र के पोसवा गांव अपने ससुराल गए थे। जब कुमकुम अपने भाइयों को राखी बांध देर शाम सभी के साथ वापस अपने गांव लौट रहे थे।