ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

बिहार : दाहसंस्कार के लिए जा रहे पिकअप का अचानक से फटा टायर, 3 लोगों की मौके पर मौत

ARA : बिहार में सड़क हादसों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य में शायद ही ऐसा कोई दिन हो, जिस दिन सड़क हादसों की वजह से यहाँ लोगों की जान न जाती हो। इसी कड़ी में ताजा म

बिहार : दाहसंस्कार के लिए जा रहे पिकअप का अचानक से फटा टायर, 3 लोगों की मौके पर मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

ARA : बिहार में सड़क हादसों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य में शायद ही ऐसा कोई दिन हो, जिस दिन सड़क हादसों की वजह से यहाँ लोगों की जान न जाती हो। इसी कड़ी में ताजा मामला भोजपुर से सामने आ रहा है। जहां पिकअप वैन में बैठकर एक शव का दाह संस्कार करने जा रहे लोग सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। इस सड़क हादसे में कुल तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस भीषण सड़क दुर्घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, भोजपुर जिले के धनगाई थानाक्षेत्र अन्तर्गत पीरो -जगदीशपुर पर मार्ग पर अवरैया टोला गांव के समीप एक पिकअप वैन अचानक से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह पिकअप वैन शव यात्रा में जा रही थी। आईटी दुर्जघटना में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, दर्जनभर लोग घायल हो गए। इस घटना में हादसे का कारण पिकअप वैन का चानक टायर फटना बताया जा रहा है।


वहीं, इस घटना में घायलों का इलाज जगदीशपुर अस्पताल में चल रहा है। मृतकों में 45 वर्षीय कृष्णा सिंह, 35 वर्षीय मिथलेश सिंह एवं 65 वर्षीय रामलाल सिंह शामिल हैं। सभी चरपोखरी के पड़रिया गांव के बताए जा रहे हैं। चरपोखरी के पडरियां गांव में राम लाल सिंह की पत्नी का निधन हो गया  था। ये सभी लोग पिकअप वैन से शव को लेकर दाह-संस्कार के लिए बक्सर जा रहे थे। 


उधर, पीरो-जगदीशपुर पथ पर अवरैया टोला के समीप अचानक टायर फटने से पिकअप वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। इस सड़क हादसे में दर्जनभर लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलने पर जगदीशपुर और धनगाई पुलिस मौके परपहुंच गई। तब सभी घायलों को जगदीशपुर अस्पताल भेजा गया। हादसे में सोनू कुमार, मदन सिंह, पवन व सोनू समेत कई अन्य को गंभीर चोटें आई है।