ब्रेकिंग
मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी✦मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी

भोजपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने सीने में मारी गोली

भोजपुर के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के नीमा गांव में बदमाशों ने 22 वर्षीय युवक शत्रुघन कुमार की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बिहार न्यूज
इलाज के लिए ले जाते समय तोड़ा दम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARRAH: भोजपुर जिले में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला उदवंतनगर थाना क्षेत्र के नीमा गांव का है, जहां देर शाम हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक के सीने में काफी करीब से गोली मारी। गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया।


परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान उदवंतनगर थाना क्षेत्र के नीमा गांव निवासी धनंजय सिंह उर्फ संतोष सिंह के 22 वर्षीय पुत्र शत्रुघन कुमार के रूप में हुई है। वह बीए का छात्र था।


सीने में मारी गोली

जानकारी के अनुसार, युवक नीमा गांव में था, तभी हथियारबंद बदमाशों ने उसे निशाना बनाया। अपराधियों ने उसके सीने के बीचों-बीच गोली मार दी। गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। परिजन उसे अस्पताल लेकर निकले, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।


पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही उदवंतनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने के साथ ही वारदात में शामिल अपराधियों की पहचान में जुटी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।


घटना के बाद नीमा गांव सहित आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता