ब्रेकिंग
प्रेमी से मिलने सात समंदर पार से नेपाल पहुंची अमेरिकी लड़की, 13 हजार किलोमीटर का सफर तय कर आई; किशनगंज में SSB ने पकड़ाबरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्तBIHAR NEWS : भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के 3 ठिकानों पर निगरानी की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ा एक्शनBihar Police: हैदराबाद जाएंगे बिहार के 9 IAS अधिकारी, जानिए किन नामों पर लगी मुहरUCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेलप्रेमी से मिलने सात समंदर पार से नेपाल पहुंची अमेरिकी लड़की, 13 हजार किलोमीटर का सफर तय कर आई; किशनगंज में SSB ने पकड़ाबरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्तBIHAR NEWS : भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के 3 ठिकानों पर निगरानी की रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ा एक्शनBihar Police: हैदराबाद जाएंगे बिहार के 9 IAS अधिकारी, जानिए किन नामों पर लगी मुहरUCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेल

शादी की खुशियां मातम में बदलीं: भोजपुर में सड़क हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

भोजपुर के गड़हनी थाना क्षेत्र में शादी समारोह में जा रहे दो मौसेरे भाइयों को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHOJPUR:आरा से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां गड़हनी थाना क्षेत्र के खरईचा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो मौसेरे भाई हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया।


मृतक की पहचान कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी पन्नालाल राम के 18 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है, जो इंटर का छात्र था। वहीं घायल युवक की पहचान चरपोखरी थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव निवासी उसके मौसेरे भाई प्रिंस कुमार के रूप में हुई है।


परिजनों के अनुसार, दोनों युवक सेमरिया गांव निवासी सीमा देवी की बेटी के तिलक समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से आयर थाना क्षेत्र के भेड़री गांव जा रहे थे। इसी दौरान खरईचा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।


हादसे के बाद दोनों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही नीतीश कुमार ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता