ब्रेकिंग
Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, जमानत पर छूटे हिस्ट्रीशीटर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; मौके पर मौत

Bihar Crime News: भोजपुर जिले में जमानत पर जेल से बाहर आए एक हिस्ट्रीशीटर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक से घर लौटते समय हुई इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हत्या के पीछे की वजह तलाश...

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, जमानत पर छूटे हिस्ट्रीशीटर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; मौके पर मौत
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर अपराधियों ने दिनदहाड़े एक हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान जगदीशपुर थाना क्षेत्र के रूपबांध गांव निवासी 35 वर्षीय राजेश यादव के रूप में हुई है. वह हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया था. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.


पुलिस के अनुसार, राजेश यादव पर फायरिंग, हत्या के प्रयास, रंगदारी समेत करीब एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज थे. करीब पांच महीने पहले फायरिंग के एक मामले में उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. हाल ही में उसे अदालत से जमानत मिली थी, जिसके बाद वह जेल से बाहर आया था.


जानकारी के मुताबिक, रविवार को राजेश यादव किसी काम से बिहिया थाना क्षेत्र के कटेया गांव गया था. वहां से वह बाइक पर सवार होकर अपने गांव रूपबांध लौट रहा था. इसी दौरान टिपुरा गांव के समीप पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.


हमले में राजेश यादव को सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में दो से तीन गोलियां लगीं. गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई. गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे.


घटना की सूचना मिलते ही बिहिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की.


मृतक के परिजनों ने योगेंद्र यादव समेत कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश समेत सभी संभावित कारणों की जांच की जा रही है. नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.