ब्रेकिंग
सीवान में बाइक लूट के दौरान युवक को मारी गोली, इलाके में दहशतगोपालगंज हथियार कांड में POLICE की कार्रवाई तेज, अनंत सिंह मामले में वायरल वीडियो की होगी बैलिस्टिक जांचभाजपा नेत्री शाहीन प्रवीण गिरफ्तार, 14.56 लाख के जेवर हड़पने के आरोप में भेजी गई जेल50 हजार घूस लेते अमीन को निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा, जमीन की मापी और परिमार्जन के लिए मांग रहा था रिश्वतसम्राट कैबिनेट के मंत्रियों को आवंटित हुए सरकारी आवास, नए मंत्रियों को मिला नया बंगलासीवान में बाइक लूट के दौरान युवक को मारी गोली, इलाके में दहशतगोपालगंज हथियार कांड में POLICE की कार्रवाई तेज, अनंत सिंह मामले में वायरल वीडियो की होगी बैलिस्टिक जांचभाजपा नेत्री शाहीन प्रवीण गिरफ्तार, 14.56 लाख के जेवर हड़पने के आरोप में भेजी गई जेल50 हजार घूस लेते अमीन को निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा, जमीन की मापी और परिमार्जन के लिए मांग रहा था रिश्वतसम्राट कैबिनेट के मंत्रियों को आवंटित हुए सरकारी आवास, नए मंत्रियों को मिला नया बंगला

Bihar Election : भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव में आज मतदान, 6084 वोटर तय करेंगे छह प्रत्याशियों की किस्मत; जदयू के कन्हैया प्रसाद या राजद के सोनू किसकी होगी जीत

भोजपुर-बक्सर विधान परिषद उपचुनाव में आज मतदान होगा। 6084 जनप्रतिनिधि मतदाता छह प्रत्याशियों की किस्मत तय करेंगे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच 25 बूथों पर वोटिंग कराई जाएगी।

Bihar Election : भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव में आज मतदान, 6084 वोटर तय करेंगे छह प्रत्याशियों की किस्मत; जदयू के कन्हैया प्रसाद या राजद के सोनू किसकी होगी जीत
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar Election : भोजपुर-बक्सर विधान परिषद उपचुनाव को लेकर मंगलवार को जनप्रतिनिधि मतदाताओं के फैसले की घड़ी आ गई है। मतदान के बाद जदयू, राजद समेत कुल छह प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद हो जाएगी। चुनाव को लेकर दोनों जिलों में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। सोमवार को भोजपुर और बक्सर जिलों के कलेक्ट्रेट से मतदान सामग्री और मतपेटियों के साथ मतदान कर्मी एवं पुलिस बल के जवान संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिए गए। मतदान सुबह आठ बजे से शुरू होकर शाम चार बजे तक चलेगा।


इस उपचुनाव में दोनों जिलों के कुल 6084 जनप्रतिनिधि मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। भोजपुर जिले में 3779 और बक्सर जिले में 2305 मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 2832 और महिला मतदाताओं की संख्या 3262 है। मतदान के लिए भोजपुर में 14 और बक्सर में 11 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। प्रशासन ने निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त मतदान सुनिश्चित कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। दोनों जिलों में कुल 14 जोनल दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है, जबकि सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में सशस्त्र बलों को लगाया गया है।


मतदाता बैलेट पेपर पर अपने पसंदीदा प्रत्याशी के चुनाव चिह्न पर मुहर लगाकर मतदान करेंगे। प्रशासन ने सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का दावा किया है, ताकि मतदान प्रक्रिया की हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। मतदान की मॉनिटरिंग सीधे निर्वाचन आयोग की ओर से की जाएगी। जिला प्रशासन का कहना है कि चुनाव को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।


जिला निर्वाची पदाधिकारी सह डीएम तनय सुल्तानिया ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और मतदान कर्मियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप हर हाल में निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान सुनिश्चित किया जाए। मतदान केंद्रों पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के साथ प्रत्येक गतिविधि की निगरानी करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की दिशा सही रखने और किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को मतदान केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं देने का आदेश भी दिया गया।


एसपी राज ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और सशस्त्र जवानों की तैनाती की गई है। संवेदनशील बूथों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। प्रशासन की ओर से यह भी कहा गया है कि किसी भी तरह की गड़बड़ी या अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


इस उपचुनाव में जनता दल यूनाइटेड के कन्हैया प्रसाद, राष्ट्रीय जनता दल के सोनू कुमार राय समेत कुल छह प्रत्याशी मैदान में हैं। इनके अलावा निर्दलीय प्रत्याशियों में कन्हैया प्रसाद, निरंजन कुमार राय, मनोज कुमार उपाध्याय और लालू प्रसाद यादव शामिल हैं। सभी प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार के दौरान मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। अब फैसला मतदाताओं के हाथ में है।


मतदान समाप्त होने के बाद सभी पोलिंग पार्टियां मतदान सामग्री को आरा स्थित राजकीय कन्या प्लस टू उच्च विद्यालय के वज्रगृह में जमा करेंगी। इसी स्थान पर 14 मई को मतगणना होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव को लेकर जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है। आम लोग चुनाव से जुड़ी शिकायत या सुझाव जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06182-222005 पर दे सकते हैं। प्रशासन ने लोगों से शांतिपूर्ण मतदान में सहयोग करने की अपील की है।

संबंधित खबरें