ब्रेकिंग
मगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीरसोई का बजट बिगाड़ रहे प्याज, चीनी, दाल और खाद्य तेल! अचानक क्यों बढ़ने लगी कीमतें, जानिए वजहतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेमगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीरसोई का बजट बिगाड़ रहे प्याज, चीनी, दाल और खाद्य तेल! अचानक क्यों बढ़ने लगी कीमतें, जानिए वजहतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटे

बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, ससुराल जा रहे दो युवक की मौके पर हुई मौत

ARA : बिहार में सड़क हादसे के ममाले में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन जाता हो जिस दिन हत्या,लूट,छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती ह

बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, ससुराल जा रहे दो युवक की मौके पर हुई मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

ARA : बिहार में सड़क हादसे के ममाले में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन जाता हो जिस दिन हत्या,लूट,छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला भोजपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है।


मिली जानकारी के अनुसार, अपने दोस्त के साथ ससुराल जा रहा युवक भोजपुर के बिहिया चौरास्ता के पास उस वक्त हादसे का शिकार हो गया, जब एक बेकाबू ट्रक ने बाइक को ठोकर मार दी। ठोकर लगने के बाद घायल दोनों युवकों को बिहिया पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आरा सदर अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन दोनों युवकों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। 


बताया जा रहा है कि, इस हादसे के शिकार युवक बक्सर जिले के बगेन गोला थाना इलाके के बराढ़ी गांव के रहनेवाले थे। नन्हू यादव का पुत्र सोना लाल यादव अपने गांव के ही मनभरन यादव के पुत्र राहुल यादव को लेकर भोजपुर जिले के सोनबरसा अपने ससुराल जा रहा था। तभी बिहिया चौरास्ता के पास बेकाबू ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। 


उधर, ट्रक की ठोकर लगने के बाद दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गये। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को बिहिया के पीएचसी में भर्ती कराया, दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने आरा के सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। दोनों को एंबुलेंस से सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया।