ब्रेकिंग
UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51

आरा रेलवे स्टेशन पर चोरी के मोबाइल के साथ संदिग्ध गिरफ्तार, पहले भी जा चुका है जेल

आरा रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत RPF और GRP की संयुक्त टीम ने चोरी के मोबाइल के साथ एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान बक्सर निवासी मिश्री डोम के रूप में हुई है, जो पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARRAH: रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत आरपीएफ एवं जीआरपी आरा की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए चोरी के मोबाइल फोन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।


आरपीएफ पोस्ट आरा के निरीक्षक प्रभारी दीपक कुमार एवं राजकीय रेल पुलिस (GRP) आरा के थानाध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में संयुक्त अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-2 के समीप स्थित पुरानी सीढ़ी के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया।


संदेह के आधार पर पुलिस टीम ने उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से लॉक्ड अवस्था में एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। पूछताछ में पुलिस के अनुसार, उक्त व्यक्ति ने मोबाइल फोन चोरी का होने की बात स्वीकार की।


गिरफ्तार आरोपी की पहचान मिश्री डोम, निवासी नया भोजपुर, जिला बक्सर के रूप में हुई है। पूछताछ एवं उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर पुलिस ने बताया कि आरोपी पूर्व में भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है।


आरपीएफ एवं जीआरपी की टीम ने आवश्यक अग्रेतर कानूनी कार्रवाई के लिए गिरफ्तार व्यक्ति और बरामद मोबाइल फोन को जीआरपी आरा के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH

FirstBihar संवाददाता