ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : ललन सिंह नीरज का नहीं करेंगे प्रचार! निशांत के साथ JDU के दूसरे कैंडिडेट के लिए मैदान में उतरेंगे...✦Bihar MLC Election 2026 : वोट आपका, पेन चुनाव आयोग का! पटना शिक्षक-स्नातक चुनाव में इस गलती से बचें, वरना बैलेट रद्द✦बिहार के वरिष्ठ IPS अफसर को केंद्र सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, RPF के DG पद पर हुई नियुक्ति ...✦Bihar Special Trains: त्योहार से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, बिहार के लिए चलेंगी 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें✦Bihar News : पूर्व कस्टम अधिकारी को गोलियों से भूना, अपराधियों ने जैन कॉलेज गेट के समीप आठ गोली मारकर किया छलनी✦ Bihar MLC Election 2026 : ललन सिंह नीरज का नहीं करेंगे प्रचार! निशांत के साथ JDU के दूसरे कैंडिडेट के लिए मैदान में उतरेंगे...✦Bihar MLC Election 2026 : वोट आपका, पेन चुनाव आयोग का! पटना शिक्षक-स्नातक चुनाव में इस गलती से बचें, वरना बैलेट रद्द✦बिहार के वरिष्ठ IPS अफसर को केंद्र सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, RPF के DG पद पर हुई नियुक्ति ...✦Bihar Special Trains: त्योहार से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, बिहार के लिए चलेंगी 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें✦Bihar News : पूर्व कस्टम अधिकारी को गोलियों से भूना, अपराधियों ने जैन कॉलेज गेट के समीप आठ गोली मारकर किया छलनी

वायरल वीडियो के बाद नो एंट्री पर सवाल, दो होमगार्ड जवानों पर केस दर्ज

आरा के कायमनगर अंडरपास के पास नो एंट्री के दौरान ट्रकों की आवाजाही का वीडियो वायरल होने के बाद भोजपुर पुलिस ने दो होमगार्ड जवानों पर FIR दर्ज की। जांच जारी है।

बिहार न्यूज
भोजपुर SP के आदेश पर FIR
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ARRAH: नो एंट्री के दौरान ट्रकों की आवाजाही से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भोजपुर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। वायरल वीडियो को लेकर फर्स्ट बिहार झारखंड ने खबर को प्राथमिकता से प्रकाशित किया था। वहीं इस खबर के बाद भोजपुर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार दीक्षित के निर्देश पर कायमनगर अंडरपास के समीप ट्रैफिक चेक पोस्ट पर तैनात दो होमगार्ड जवानों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस अब वायरल वीडियो और उससे जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।


बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो भोजपुर के गीधा थाना क्षेत्र के कायमनगर अंडरपास के समीप स्थित ट्रैफिक चेक पोस्ट का है। वीडियो में कुछ ट्रकों को चेक पोस्ट के पास रोके जाने के बाद आगे बढ़ते हुए दिखाया गया है। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।


वीडियो सामने आने के बाद नो एंट्री के दौरान वाहनों की निगरानी और नियमों के पालन को लेकर सवाल उठने लगे। मामले को लेकर यातायात थानाध्यक्ष नागेंद्र राम ने गीधा थाना में लिखित आवेदन दिया। आवेदन के आधार पर पुलिस ने चेक पोस्ट पर तैनात होमगार्ड जवान बबलू कुमार और संजय कुमार सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।


जांच के बाद स्पष्ट होगी वास्तविक स्थिति

गीधा थानाध्यक्ष टिंकू कुमार ने प्राथमिकी दर्ज किए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि यातायात थानाध्यक्ष के आवेदन के आधार पर दोनों होमगार्ड जवानों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस वायरल वीडियो समेत मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


जाम से बचाव के लिए लागू है नो एंट्री

शहर में भारी वाहनों के प्रवेश से यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए निर्धारित समय में नो एंट्री व्यवस्था लागू की जाती है। ऐसे में प्रतिबंधित अवधि के दौरान भारी वाहनों की आवाजाही पर निगरानी की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण हो जाती है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद चेक पोस्ट पर तैनात कर्मियों की भूमिका और नो एंट्री के पालन को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

रिपोर्ट - राकेश कुमार

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता