ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामदसहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंकादिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तारसमस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, 334 चलन्त दस्ता सिपाहियों का ट्रांसफर लिस्ट देखें..मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामदसहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंकादिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तारसमस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, 334 चलन्त दस्ता सिपाहियों का ट्रांसफर लिस्ट देखें..

आरा एमएलसी उपचुनाव में वोटिंग के दौरान हंगामा, RJD समर्थक ने मजिस्ट्रेट का कॉलर पकड़ा

Bihar MLC By-election: आरा में भोजपुर-बक्सर एमएलसी उपचुनाव के दौरान मतदान केंद्र पर जमकर हंगामा हुआ। राजद प्रत्याशी ने मजिस्ट्रेट पर एनडीए के पक्ष में मतदान कराने का आरोप लगाया, जबकि एक समर्थक ने मजिस्ट्रेट का कॉलर पकड़ लिया।

Bihar MLC By-election
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar MLC By-election: भोजपुर-बक्सर विधान परिषद उपचुनाव को लेकर मंगलवार सुबह भोजपुर जिले के 14 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हुआ। इसी दौरान आरा सदर प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर अचानक हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई।


राजद प्रत्याशी सोनू कुमार ने गेट पर तैनात मजिस्ट्रेट पर एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कराने का आरोप लगाया। आरोप लगने के बाद प्रत्याशी, उनके समर्थकों और मजिस्ट्रेट के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई।


विवाद उस समय और बढ़ गया जब पहचान पत्र दिखाने को लेकर एक राजद समर्थक ने ड्यूटी पर तैनात मजिस्ट्रेट शशि भूषण तिवारी का कॉलर पकड़ लिया। घटना के बाद मतदान केंद्र पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति को संभालते हुए मामला शांत कराया।


बताया जा रहा है कि मजिस्ट्रेट ने ड्यूटी के दौरान आई कार्ड नहीं पहना था, जिसको लेकर विवाद बढ़ गया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मजिस्ट्रेट के साथ नोकझोंक और धक्का-मुक्की देखी जा सकती है।


हालांकि प्रशासन ने स्थिति सामान्य कराते हुए मतदान प्रक्रिया को जारी रखा। चुनाव मैदान में कुल तीन उम्मीदवार हैं, जिनमें मुख्य मुकाबला एनडीए उम्मीदवार कन्हैया प्रसाद और राजद उम्मीदवार सोनू राय के बीच माना जा रहा है।


शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी 14 मतदान केंद्रों पर 14 जोनल दंडाधिकारी और चार सुपर जोनल दंडाधिकारी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा प्रत्येक केंद्र पर अतिरिक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और सुरक्षा बलों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया गया है तथा सभी केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग और वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता