ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंमुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरें

आरा में ट्रैफिक जाम में फंस गयी गर्भवती महिला, बीच रास्ते में बच्ची को दिया जन्म

ARRAH : आरा में ट्रैफिक जाम की समस्या सिर चढ़ कर बोल रही है। आरा में तीन-तीन ट्रैफिक थाना बनाया गया है बावजूद इसके ट्रैफिक की रफ्तार अटक गयी है। इसका खामियाजा एक गर्भवती महिला

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

ARRAH : आरा में ट्रैफिक जाम की समस्या सिर चढ़ कर बोल रही है। आरा में तीन-तीन ट्रैफिक थाना बनाया गया है बावजूद इसके ट्रैफिक की रफ्तार अटक गयी है। इसका खामियाजा एक गर्भवती महिला को भुगतना पड़ा। डिलीवरी के लिए सदर अस्पताल को निकली महिला जाम में ऐसी फंसी की रास्ते में उसने बच्चे को जन्म दिया।


आरा जाम से कराह रहा है। लाख दावों के बावजूद स्थिति सुधरने का नाम नहीं ले रही है। आज तो हद ही हो गयी। एक गर्भवती महिला इस जाम के झाम में फंस गयी। महिला घर से सदर अस्पताल के लिए डिलीवरी करवाने निकली लेकिन पांच किलोमीटर पहुंचने में डेढ़ घंटे से ज्यादा का समय लग गया। इस दौरान महिला रास्ते में डिलीवरी पेन से तड़पड़ी रही। लेकिन कोई रास्ता नहीं बन सका। मजबूरन महिला की डिलीवरी रास्ते में ही करवाने का फैसला लिया गया।पूरा मामला जिले के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के पदमिनिया गांव का है जहां से एक गर्भवती महिला इलाज के लिए आरा आ रही थी। इसी दौरान उसे लेकर आ रहा एंबुलेंस नगर थाना क्षेत्र के गांगी पुल पर ही जाम में फंस गया। दो घंटे तक प्रसव पीड़ा से तड़पने के बाद बच्ची को महिला ने गाड़ी में ही जन्म दे दिया।बच्चे को जन्म देने वाली महिला कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के पदमिनिया गांव निवासी वीरेंद्र यादव की पत्नी राखी देवी है।


एंबुलेंस में कुछ महिलाओं के सहयोग से महिला की डिलीवरी करायी गयी।बाद में नवजात बच्चे के साथ महिला सदर अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टरों ने जच्चा और बच्चा दोनों की जांच की । दोनों फिलहाल स्वस्थ्य हैं। लेकिन आरा कै ट्रैफिक जरूर बीमार है। सड़कों पर बेतरतीब ढ़ंग से दौड़ती गाड़ियों ने सड़क पर पैदल लोगों का भी चलना मुश्किल कर दिया है। 

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KK Singh

FirstBihar संवाददाता