ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

आरा में दो युवकों की मौत, नहाने के दौरान तालाब में डूबे

ARA : इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है आरा से जहां तालाब में नहाने के दौरान दो युवक डूब गए. पानी में डूबने के कारण दोनों युवकों ने दम तोड़ दिया. घटनास्थल पर काफी भीड़ जमा हो ग

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

ARA : इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है आरा से जहां तालाब में नहाने के दौरान दो युवक डूब गए. पानी में डूबने के कारण दोनों युवकों ने दम तोड़ दिया. घटनास्थल पर काफी भीड़ जमा हो गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 

घटना भोजपुर जिले के पीरो थाना इलाके की है. जहां बाहरी महादेव गांव में पानी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक दोनों युवक एकसाथ पोखरे में नहा रहे थी. भारी बारिश के कारण पोखरे में पानी बहुत ज्यादा बढ़ गया था. नहाते समय दोनों युवकों को पानी का अंजादा नहीं लगा और वे दोनों गहरे पानी में चले गए. जहां गहरे पानी में डूबने के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया. दोनों मृतक पीरो गांव के रहने वाले बताये जा रहे हैं. 

घटना की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया. घटनास्थल पर दर्जनों लोगों की भीड़ जमा हो गई. स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया. मामले की छानबीन की जा रही है. 

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

K K Singh

FirstBihar संवाददाता