ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

आरा के दारोगा की मौत, ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से गई जान

ARA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पश्चिम चंपारण जिले से जहां एक दारोगा की मौत हो गई है. ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से दारोगा की जान चली गई. घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौ

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

ARA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पश्चिम चंपारण जिले से जहां एक दारोगा की मौत हो गई है. ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से दारोगा की जान चली गई. घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है. वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. मृतक दारोगा आरा भोजपुर जिले का रहने वाला बताया जा रहा है.


घटना पश्चिम चंपारण के बेतिया इलाके की है. जहां चनपटिया थाना में पदस्थापित आरा भोजपुर के रहने वाले एक दारोगा वंशीधर सिंह की अचानक मौत हो गई है. मिली जानकारी के मुताबिक हार्ट अटैक आने के कारण दारोगा की जान गई है. ड्यूटी के दौरान ही यह घटना घटी है. बताया जा रहा है कि दारोगा हार्ट की बीमारी से भी परेशान थे. घटना के बाद साथी पुलिसकर्मियों ने एसआई की मौत की सूचना वरीय अधकारियों को दी.


घटना की सूचना मिलते ही वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. मिली जानकारी के मुताबिक भोजपुर जिले के रहने वाले एसआई वंशीधर सिंह पिछले 6 महीने से बेतिया के चनपटिया थाने में पदस्थापित थे. उनकी मौत से पुलिस महकमे में शोक की लहर है.



टैग्स