ब्रेकिंग
Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

Agnipath Scheme Protest : भोजपुर के बिहिया स्‍टेशन पर जमकर पत्‍थरबाजी, उपद्रव‍ियों ने स्‍टोर रूम में लगा दी आग

BHOJPUR: बड़ी खबर भोजपुर के बिहिया स्‍टेेशन से आ रही है, जहां अग्निपथ के खिलाफ विरोध कर रहे छात्रों ने पहले जमकर पत्‍थरबाजी की और बाद में उपद्रव‍ियों ने स्‍टोर रूम म

Agnipath Scheme Protest : भोजपुर के बिहिया स्‍टेशन पर जमकर पत्‍थरबाजी, उपद्रव‍ियों ने स्‍टोर रूम में लगा दी आग
First Bihar
2 मिनट

BHOJPUR: बड़ी खबर भोजपुर के बिहिया स्‍टेेशन से आ रही है, जहां अग्निपथ के खिलाफ विरोध कर रहे छात्रों ने पहले जमकर पत्‍थरबाजी की और बाद में उपद्रव‍ियों ने स्‍टोर रूम में आग लगा दी। आपको बता दें कि कल सौ से अधिक प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया था। उपद्रव को लेकर करीब दो दर्जन एफआईआर दर्ज की गई हैं। वहीं दूसरी ओर सरकार युवाओं को 'अग्निपथ' योजना के फायदे समझाने की कोशिश कर रही है, लेकिन उपद्रव थमने का नाम नहीं ले रहा है। 




इस योजना को लेकर बिहार, यूपी, उत्‍तराखंड, झारखंड, मध्‍य प्रदेश, हिमाचल, जम्‍मू-कश्‍मीर, राजस्‍थान, हरियाणा और दिल्‍ली -एनसीआर समेत देश के अलग-अलग हिस्‍सों में छात्र विरोध कर रहे हैं। 




आपको बता दें कि अग्निपथ योजना के प्रदर्शन के कारण गुरुवार को कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया तो वहीं कई ट्रेन लेट रही। इससे सबसे ज्यादा परेशानी रेल यात्रियों को झेलनी पड़ी। कई यात्री घंटों ट्रेन खुलने के इंतजार में बैठे रहे तो कई यात्रियों ने ऑटो और बस का सहारा लिया। इस दौरान उन्हें मनमाना किराया भी चुकाना पड़ा।

टैग्स