ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

Bihar News: गर्लफ्रेंड से बात करने पर टोकना पड़ा भारी, साले ने जीजा को मारी गोली; इलाके में सनसनी

Bihar Crime News: आरा में रिश्तों को हिला देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक मामूली कहासुनी ने खौफनाक रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि गर्लफ्रेंड से बातचीत को लेकर हुए विवाद में जीजा और साले के बीच ऐसा टकराव हुआ कि मामला सीधे गोलीबारी...

Bihar News: गर्लफ्रेंड से बात करने पर टोकना पड़ा भारी, साले ने जीजा को मारी गोली; इलाके में सनसनी
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के भोजपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। करनामेपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जब गर्लफ्रेंड से बातचीत करने से रोकने पर साले ने अपने ही जीजा को गोली मार दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी माहौल बन गया।


घटना ओझवलिया मोड़ के पास की बताई जा रही है, जहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। बताया जा रहा है कि विवाद गर्लफ्रेंड से बातचीत को लेकर शुरू हुआ, जो धीरे-धीरे बढ़ता गया और अंत में गोली चलाने तक पहुंच गया।


गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है।


घायल युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के नौरंगा गांव निवासी 25 वर्षीय सोनू ठाकुर के रूप में हुई है। वह पेशे से डेयरी संचालक बताया जाता है और दूध डेयरी का काम करता है।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।


सूचना मिलने के बाद करनामेपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आरोपी की तलाश में छापेमारी तेज कर दी है।


प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच गर्लफ्रेंड से बातचीत को लेकर लंबे समय से तनाव चल रहा था, जो रविवार को हिंसक झगड़े में बदल गया। पुलिस अब पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।