ब्रेकिंग
बिहार को एक और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात, इस दिन झंडी दिखाएंगे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव; जयपुर से दरभंगा की यात्रा होगी सुगमBihar Teacher Vacancy 2026 : गेस्ट फैकल्टी सिस्टम खत्म! प्रोफेसर बहाली में नया नियम, मैट्रिक से PhD तक के नंबर से बनेगी मेरिटBihar News: बिहार सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा! रिटायरमेंट पर अब 300 दिन EL के बदले मिलेगा कैश, वित्त विभाग ने किया बड़ा ऐलानBihar News: रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव केस में नया अपडेट, 28 दिन तक चलेगी पुलिस पूछताछ; चार दोस्त हिरासत में Bihar weather: बिहार के 26 जिलों में तूफान-बारिश का खतरा, IMD ने 24 जून तक जारी किया अलर्टबिहार को एक और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात, इस दिन झंडी दिखाएंगे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव; जयपुर से दरभंगा की यात्रा होगी सुगमBihar Teacher Vacancy 2026 : गेस्ट फैकल्टी सिस्टम खत्म! प्रोफेसर बहाली में नया नियम, मैट्रिक से PhD तक के नंबर से बनेगी मेरिटBihar News: बिहार सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा! रिटायरमेंट पर अब 300 दिन EL के बदले मिलेगा कैश, वित्त विभाग ने किया बड़ा ऐलानBihar News: रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव केस में नया अपडेट, 28 दिन तक चलेगी पुलिस पूछताछ; चार दोस्त हिरासत में Bihar weather: बिहार के 26 जिलों में तूफान-बारिश का खतरा, IMD ने 24 जून तक जारी किया अलर्ट

भोजपुर में बड़े पैमाने पर थानाध्यक्षों का फेरबदल, कई नए पुलिस अधिकारियों को मिली थाने की कमान

ARA : भोजपुर में बड़े पैमाने पर थानाध्यक्षों का फेरबदल किया गया है। बढ़ते अपराध को नियंत्रण करने के लिए और कुछ थानाध्यक्षों के कार्यकाल पूरा होने पर नए पुलिस निरीक्षक और पुलि

भोजपुर में बड़े पैमाने पर थानाध्यक्षों का फेरबदल, कई नए पुलिस अधिकारियों को मिली थाने की कमान
First Bihar
4 मिनट

ARA : भोजपुर में बड़े पैमाने पर थानाध्यक्षों का फेरबदल किया गया है।  बढ़ते अपराध को नियंत्रण करने के लिए और कुछ थानाध्यक्षों के कार्यकाल पूरा होने पर नए पुलिस निरीक्षक और पुलिस अवर निरीक्षक को थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं भोजपुर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार सिंह ने 2018 बैच के तेज तर्रार अधिकारियों पर भी विश्वास जताते हुए उन्हें थानाध्यक्ष बनाया है। आपको बता दें कि जिले के टाउन थाना क्षेत्र में अपराधिक घटनाएं बढ़ने के बाद वहां के थानाध्यक्ष अनिल सिंह को निलंबित कर दिया गया था, जिसके बाद से टाउन थाना में थानाध्यक्ष का पद खाली चल रहा था। 




एसपी संजय कुमार ने विश्वास जताते हुए पुलिस निरीक्षक संजीव कुमार को जगदीशपुर से बदल कर उन्हें आरा टाउन थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया है। वहीं गौतम कुमार को सदर अंचल से कोइलवर अंचल, कमलेश्वर कुमार को कोइलवर अंचल से बिहिया अंचल एवं अतिरिक्त प्रभार सदर अंचल, दयानंद प्रसाद को बिहिया अंचल से पीरों अंचल, विलास पासवान को पिरो अंचल से थानाध्यक्ष जगदीशपुर, आशीष कुमार साह को सीकर हटा थाना से तीयर थाना प्रभास कुमार को इमादपुर थाना से गिद्धा ओपी अध्यक्ष, शिवेंद्र कुमार को हसनबाजार ओपी से सहार थानाध्यक्ष, बृजेश कुमार को अगिऑव बाजार थाना से कृष्णगढ़ थानाध्यक्ष, संतोष कुमार रजक को गडहनी थाना से हसनबाजार ओपी अध्यक्ष, दीपक कुमार झा को संदेश थाना से डीआईयू, शाखा ज्योति कुमारी को अजीमाबाद थानाध्यक्ष, प्रमोद कुमार को सहार थाना से शाहपुर थानाध्यक्ष, पवन कुमार को चौरी थाना से सिकरहट्टा थानाध्यक्ष, अरविंद कुमार को कृष्णगढ़ थाना से अगिऑव बाजार थानाध्यक्ष, ओम प्रकाश को धनगाई थाना से इमादपुर थानाध्यक्ष, सत्येंद्र कुमार सत्यार्थी को बहोरनपुर ओपी से धनगाई थानाध्यक्ष, मनोज कुमार को करनामेंपुर से आयर थानाध्यक्ष, पूनम कुमारी को गिद्धा ओपी से चांदी थानाध्यक्ष, राजीव रंजन कुमार को डीआईयू शाखा से गडहनी थानाध्यक्ष, अवधेश कुमार को डीआईयू शाखा से संदेश थानाध्यक्ष, मनीष कुमार को कोइलवर थाना से करनामेंपुर ओपी अध्यक्ष, कुमार रजनीकांत को डीआईयू से चौरी थानाध्यक्ष, प्रियंका कुमारी को चांदी थाना से एससी/एसटी थानाध्यक्ष, बड़हरा थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक अभय शंकर सिंह को बड़हरा थाना से बहोरनपुर ओपी अध्यक्ष तो वही सुरेश सिंह को हिंदी शाखा से पवना थानाध्यक्ष बनाया गया है। 




सभी नव पदस्थापित थानाध्यक्षों को थानाध्यक्ष बनाने के बाद भोजपुर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार सिंह ने आदेश जारी करते हुए कहा की सभी थानाध्यक्ष अपने-अपने नव पदस्थापित थाना में 24 घंटे के भीतर योगदान देते हुए अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करेंगे। सभी पुलिस पदाधिकारी अपने नव पदस्थापना के लिए प्रस्थान करने से पूर्व सुनिश्चित कर लेंगे कि कांड माल खाना का प्रभार के साथ-साथ सभी दायित्वों का प्रभार देने के उपरांत ही प्रस्थान करेंगे स्थानांतरित पदाधिकारियों के द्वारा अंचल निरीक्षक थानाध्यक्ष एवं अनुसंधान के रूप में अपने संपूर्ण दायित्वों का प्रभार नहीं दिया जाता है तो, 24×7 के तर्ज पर संबंधित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं अंचल पुलिस निरीक्षक इसका अनुपालन सुनिश्चित कराएंगे तथा प्रभार एवं अनापत्ति प्रमाण की प्रति अधोहस्ताक्षरी को सीधे प्रेषित करेंगे आगामी अपराध निरोध गोष्टी से पूर्व नव पदस्थापन वाले दायित्वों से पूर्व परिचित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा के साथ सुनिश्चित करेंगे।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता