ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

भीषण सड़क हादसे में दो मजदूरों की दर्दनाक मौत, काम की तलाश में दूसरे राज्य जा रहे थे बिहार के 17 मजदूर

DESK : गोरखपुर में भीषण सड़क हादसे में बिहार के दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई वहीं पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया

भीषण सड़क हादसे में दो मजदूरों की दर्दनाक मौत, काम की तलाश में दूसरे राज्य जा रहे थे बिहार के 17 मजदूर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : गोरखपुर में भीषण सड़क हादसे में बिहार के दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई वहीं पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बिहार के 17 मजदूर पिकअप पर सवार होकर मजदूरी करने जा रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही ट्रक ने पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। पिकअप में टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।


मृतकों की पहचान मोतिहारी के लतियाही बाजार निवासी अरुण पासवान के पुत्र बागड़ और नकुनी शर्मा के पुत्र नौनक ठाकुर के रूप में की गई है। जबकि मोतिहारी के भरत पांडेय, त्रिलोचन शर्मा, अमित शाह, सुधीर कुमार और बृजेश पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है।


बताया जा रहा है कि मोतिहारी जिले के 17 मजदूर पिकअप पर सवार होकर काम के सिलसिलो में शिमला जाना था। ठेकेदार सभी मजदूरों को पिकअप पर लेकर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहा ट्रक ने पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

टैग्स