ब्रेकिंग
Bihar News: दिल्ली से पटना के बीच रोज चलेगी दिवाली-छठ स्पेशल ट्रेन, 6 नवंबर से होगा परिचालन; जानिए टाइमिंग और ठहराव✦Bihar News : हां गुंजन... अनंत सिंह के वायरल ऑडियो में 19 करोड़ खर्च करने का दावा, मुंगेर चुनाव में पत्नी नीलम देवी के लिए बहाया था पैसा✦Bihar News: बिहार के साढ़े तीन करोड़ कामगारों की बढ़ी कमाई, जानिए अब रोज कितने रुपये मिलेंगे✦Bihar Weather: बिहार में सुबह छाएगा धुंध का पहरा, छठ तक बढ़ेगी ठंड; दिन में धूप तो रात में सताएगी सिहरन✦खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦Bihar News: दिल्ली से पटना के बीच रोज चलेगी दिवाली-छठ स्पेशल ट्रेन, 6 नवंबर से होगा परिचालन; जानिए टाइमिंग और ठहराव✦Bihar News : हां गुंजन... अनंत सिंह के वायरल ऑडियो में 19 करोड़ खर्च करने का दावा, मुंगेर चुनाव में पत्नी नीलम देवी के लिए बहाया था पैसा✦Bihar News: बिहार के साढ़े तीन करोड़ कामगारों की बढ़ी कमाई, जानिए अब रोज कितने रुपये मिलेंगे✦Bihar Weather: बिहार में सुबह छाएगा धुंध का पहरा, छठ तक बढ़ेगी ठंड; दिन में धूप तो रात में सताएगी सिहरन✦खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों

भीषण गर्मी से सैकड़ों बच्चों की जान पर आफत के बाद केके पाठक का नया फऱमान : प्राथमिक विद्यालयों की टाइमिंग बदली : स्कूल बंद नहीं होंगे

PATNA : भीषण गर्मी का सामना कर रहे बिहार के सरकारी स्कूलों में दिन के 12 बजे तक बच्चों को मौजूद रहने का आदेश देने वाले केके पाठक का मिजाज कुछ हद तक बदला है। आज राज्य के कई हिस्सों

भीषण गर्मी से सैकड़ों बच्चों की जान पर आफत के बाद केके पाठक का नया फऱमान : प्राथमिक विद्यालयों की टाइमिंग बदली : स्कूल बंद नहीं होंगे
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : भीषण गर्मी का सामना कर रहे बिहार के सरकारी स्कूलों में दिन के 12 बजे तक बच्चों को मौजूद रहने का आदेश देने वाले केके पाठक का मिजाज कुछ हद तक बदला है। आज राज्य के कई हिस्सों से स्कूलों में सैकड़ों बच्चों के बेहोश होने की खबरें सामने आने के बाद केके पाठक ने एक नया फरमान जारी किया है। शिक्षा विभाग ने प्रारंभिक विद्यालयों यानी क्लास एक से आठ तक के बच्चों के लिए स्कूल के समय में बदलाव कर दिया है।


सुबह 6 से 10 बजे तक चलेंगे क्लास

सरकार के नये फऱमान के मुताबिक अब क्लास एक से आठ तक के सरकारी स्कूल सुबह 6 बजे से 10 बजे तक ही चलेंगे। बिहार के माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव ने केके पाठक के निर्देश पर विभाग का फरमान जारी कर दिया है। इसमें कहा गया है कि “इस कार्यालय के आदेश ज्ञापांक- 1030, दिनांक 13.05.2024 द्वारा ग्रीष्मावकाश के बाद राज्य के सभी प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालय (संस्कृत विद्यालय सहित) विद्यालयों के संचालन की अवधि पूर्वा. 06.00 बजे से मध्याह्न 12.00 बजे तक निर्धारित की गयी थी।


उक्त आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए दिनांक 08.06.2024 तक के लिए प्रारंभिक विद्यालय (कक्षा 1-8) तक के विद्यालयों के संचालन की अवधि पूर्वाह्न 06.00 बजे से 10.00 बजे तक निर्धारित की जाती है। साथ ही मिशन दक्ष एवं विशेष कक्षाएं पूर्ववत् आयोजित होती रहेंगी। सुबह 10.00 बजे के बाद बच्चों को मध्याह्न भोजन दिए जाने के उपरान्त वे अपने घर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।”

टैग्स