ब्रेकिंग
बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान बवाल, लोगों ने प्रशासन की टीम पर बोला हमला; महिला पुलिसकर्मी समेत दो घायलघूसखोर अफसर बुरे फंसे...5000 रू की रिश्वत ने कहीं का नहीं छोड़ा, विजिलेंस ने दर्ज किया था, जेल भी गए अब मिली यह सजा...बिहार में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, दोनों की मौके पर मौतराज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बीजेपी में शामिल होने के बाद नई भूमिकाबिहार में हॉर्न बजाकर VIP कल्चर का विरोध, ट्रैफिक रोकने पर फूटा लोगों का गुस्सा बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान बवाल, लोगों ने प्रशासन की टीम पर बोला हमला; महिला पुलिसकर्मी समेत दो घायलघूसखोर अफसर बुरे फंसे...5000 रू की रिश्वत ने कहीं का नहीं छोड़ा, विजिलेंस ने दर्ज किया था, जेल भी गए अब मिली यह सजा...बिहार में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, दोनों की मौके पर मौतराज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बीजेपी में शामिल होने के बाद नई भूमिकाबिहार में हॉर्न बजाकर VIP कल्चर का विरोध, ट्रैफिक रोकने पर फूटा लोगों का गुस्सा

भारतमाला परियोजना में बड़ा अपडेट, पश्चिम चंपारण के छूटे रैयतों को अब मिलेगा मुआवजा, 25 मई से लगेंगे विशेष कैंप

Bihar News: पश्चिम चंपारण में भारतमाला परियोजना और नई रेल लाइन से प्रभावित भू-स्वामियों के लिए बड़ी खबर है। जिला प्रशासन लंबित मुआवजा भुगतान को लेकर विशेष कैंप लगाने जा रहा है। जानिए कब, कहां और किन लोगों को मिलेगा इसका लाभ...

भारतमाला परियोजना में बड़ा अपडेट, पश्चिम चंपारण के छूटे रैयतों को अब मिलेगा मुआवजा, 25 मई से लगेंगे विशेष कैंप
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: पश्चिम चंपारण में भारतमाला परियोजना और नई रेल लाइन के लिए जमीन देने वाले रैयतों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। जिन भू-स्वामियों का मुआवजा किसी कारण से अब तक अटका हुआ था, उनके लिए जिला प्रशासन अब विशेष कैंप लगाने जा रहा है। यह कैंप 25 मई से शुरू होकर 1 जून तक अलग-अलग अंचलों में आयोजित किए जाएंगे।


दरअसल, भारतमाला परियोजना के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग और नई रेल लाइन के निर्माण के लिए बड़ी संख्या में किसानों और रैयतों की जमीन अधिग्रहित की गई थी। लेकिन कई लोगों का मुआवजा जरूरी दस्तावेज जमा नहीं होने की वजह से लंबित रह गया था। अब जिला प्रशासन ऐसे सभी मामलों को जल्द निपटाने की तैयारी में जुट गया है।


जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि यह विशेष कैंप खास तौर पर उन लोगों के लिए लगाए जा रहे हैं, जिन्होंने पहले आयोजित शिविरों में अपने जमीन से जुड़े कागजात जमा नहीं किए थे। इसी वजह से उनका भुगतान अटका हुआ था।


मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने नौतन, बैरिया, चनपटिया, ठकराहां और पिपरासी अंचल के अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा है कि गांव-गांव जाकर लोगों को इसकी जानकारी दी जाए, ताकि कोई भी प्रभावित व्यक्ति जानकारी के अभाव में छूट न जाए।


इसके लिए ढोल-नगाड़े, माइक और लाउडस्पीकर के जरिए प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही अंचल निरीक्षक और राजस्व कर्मचारियों को भी पूरी तरह सक्रिय रहने को कहा गया है।


एनएच-139W परियोजना के लिए कैंप शेड्यूल

  •  25 मई — धुमनगर पुराना पंचायत भवन
  •  25 मई — जमुनिया पंचायत भवन
  •  26 मई — कठैया पंचायत भवन
  •  26 मई — पकड़िया पंचायत सरकार भवन
  •  27 मई — हाट सरैया पंचायत सरकार भवन
  •  27 मई — गुरवलिया विश्वास पंचायत सरकार भवन


एनएच-727AA और एनएच-730 परियोजना के लिए कैंप

  •  29 मई — पटजिरवा देवी स्थान परिसर
  •  29 मई — योगापट्टी अंचल कार्यालय
  •  30 मई — ठकराहां अंचल कार्यालय
  •  30 मई — चनपटिया अंचल कार्यालय


छितौनी-तमकुही रोड नई रेल लाइन परियोजना से प्रभावित लोगों के लिए 1 जून को पिपरासी अंचल कार्यालय परिसर में विशेष कैंप लगाया जाएगा। यहां डुमरी और सेमरा लबेदाहा के रैयत अपने कागजात जमा कर सकेंगे।