ब्रेकिंग
बिहार पुलिस मुख्यालय की बड़ी कार्रवाई: थानाध्यक्ष समेत 9 पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड, नशा तस्करों से सांठगांठ के आरोपसादे कागज पर अंगूठा-दस्तखत कराया, फिर बैंक से उठा लिया करोड़ों का लोन... मुजफ्फरपुर में कर्ज के बोझ तले दबीं जीविका दीदियां‘किसी को अधिकार नहीं कि वह पार्टी की गरिमा को धूमिल करें’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोली JDUपटना से लापता 10वीं की छात्रा का लखनऊ रेलवे स्टेशन के पास मिला शव... 3 युवकों पर अपहरण-दुष्कर्म का केस दर्जBihar Panchayat Election: मुखिया बनने का सपना देख रहे हैं तो पढ़ लें ये खबर! पंचायत चुनाव से पहले बदलेगा पूरा गणित, CM सम्राट ने साफ किया प्लानबिहार पुलिस मुख्यालय की बड़ी कार्रवाई: थानाध्यक्ष समेत 9 पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड, नशा तस्करों से सांठगांठ के आरोपसादे कागज पर अंगूठा-दस्तखत कराया, फिर बैंक से उठा लिया करोड़ों का लोन... मुजफ्फरपुर में कर्ज के बोझ तले दबीं जीविका दीदियां‘किसी को अधिकार नहीं कि वह पार्टी की गरिमा को धूमिल करें’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोली JDUपटना से लापता 10वीं की छात्रा का लखनऊ रेलवे स्टेशन के पास मिला शव... 3 युवकों पर अपहरण-दुष्कर्म का केस दर्जBihar Panchayat Election: मुखिया बनने का सपना देख रहे हैं तो पढ़ लें ये खबर! पंचायत चुनाव से पहले बदलेगा पूरा गणित, CM सम्राट ने साफ किया प्लान

समस्तीपुर : भारत बंद के कारण यातायात ठप, विपक्षी पार्टियों ने जमकर की नारेबाजी

SAMASTIPUR : किसान आंदोलन के समर्थन में आहूत भारत बंद का समस्तीपुर में खासा असर देखने को मिल रहा है. सुबह से ही घने कोहरे के बीच तमाम विपक्षी पार्टियों ने सड़क पर उतरकर जगह जगह

समस्तीपुर : भारत बंद के कारण यातायात ठप, विपक्षी पार्टियों ने जमकर की नारेबाजी
First Bihar
2 मिनट

SAMASTIPUR : किसान आंदोलन के समर्थन में आहूत भारत बंद का समस्तीपुर में खासा असर देखने को मिल रहा है. सुबह से ही घने कोहरे के बीच तमाम विपक्षी पार्टियों ने सड़क पर उतरकर जगह जगह यातायात को बंद कर दिया है. बंद में वामपंथी संगठनों के साथ ही आरजेडी, कांग्रेस, आरएलएसपी, जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता भी आंदोलन में शामिल हैं. 


समस्तीपुर शहर के ओवरब्रिज के पास सड़क जाम का नेतृत्व आरजेडी विधायक और प्रदेश प्रवक्ता अख्तरुल इस्लाम शाहीन कर रहे थे. जबकि ताजपुर में एनएच 28 पर सड़क जाम भाकपा माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह की अगुआई में विपक्षी दल के कार्यकर्ता और किसान प्रदर्शन कर रहे थे. भारत बंद की वजह से समस्तीपुर में सुबह से आवागमन पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है, जबकि बाजार की अधिकांश दुकानें भी बंद हैं.


सड़कों पर जुलूस भी निकाले जा रहे है और केंद्र सरकार द्वारा लाये गए किसान बिल के विरोध में नारेबाजी की जा रही है. नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा है कि जबतक केंद्र सरकार इस काले कानून को वापस नहीं लेती है तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा. नेताओं ने किसान बिल को देश के किसानों की बदहाली के साथ ही बड़े बड़े पूंजीपतियों के हित मे लाया गया कदम बताया. 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता