ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

मामा हो तो ऐसा ना कि कंस के जैसा: कुएं में डूब रहे भांजे को बचाने के दौरान मामा की गई जान

MUNGER: कुएं में डूब रहे भांजे की जान बचाने के दौरान मामा की जान चली गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस शव

मामा हो तो ऐसा ना कि कंस के जैसा: कुएं में डूब रहे भांजे को बचाने के दौरान मामा की गई जान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: कुएं में डूब रहे भांजे की जान बचाने के दौरान मामा की जान चली गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कुएं से बाहर निकालने में जुटी है। घटना मुंगेर के टेटिया बंबर थाना क्षेत्र के रुपौहुआ गांव की है।


बताया जाता है कि मुंगेर के टेटिया बंबर थाना क्षेत्र के रूपौहुआ गांव के रहने वाले किसान हेमंत कुमार की बेटी की शादी लखीसराय के अभयपुर में हुई थी। वह अपने दो बेटों के साथ मायके में रहती है। आज सुबह उसका ढाई साल का बेटा आयुष घर के बाहर अपने बड़े भाई के साथ खेलते-खेलते घर के बगल स्थित कुंआ में जा गिरा और पानी में डूबने लगा। अपने छोटे भाई को डूबता देख बड़ा भाई चिल्लाने लगा। जिसकी आवाज सुनकर उसका मंझला मामा18 वर्षीय शिवशंकर कुमार वहां पहुंचा तो देखा की उसका छोटा भांजा कुआं में डूब रहा है। जिसके बाद उसने अपने भांजे को बचाने के लिए कुएं में छलांग लगा दी। 


तब तक अन्य लोग भी कुंआ के पास पहुंच गए। जिसके बाद लोगों की मदद से आयुष की जान बचाई गई लेकिन मामा शिवशंकर को लोग नहीं बचा सके। शिवशंकर को तैरना नहीं आता था इसलिए वह कुएं में डूब गया। जब तक लोग उसे भी बचाते तब तक वह डूब चुका था। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उसके शव को कुएं से बाहर निकाला। वहीं इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातम का माहौल है। ग्रामीणों के बीच इसी घटना की चर्चा हो रही है। लोग कहने लगे कि मामा हो तो ऐसा ना कि कंस के जैसा...



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें