ब्रेकिंग
गांव की लड़की से इश्कबाजी पड़ी भारी, कब्रिस्तान में मिला नाबालिग लड़के शव; हत्या की वारदात से सनसनीभरत तिवारी एनकाउंटर केस: बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने बताया ‘मर्डर’, अपनी ही सरकार को दे दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; मंत्री ने भी उठाए सवालपूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांगदलाल रिशु श्री से संबंधित अधिकारियों पर बिहार सरकार मेहरबान: ईडी की जांच में आरोपी अधिकारियों को मिली मलाईदार पोस्टिंगबिहार के 5 युवक नेपाल में गिरफ्तार, 16 साल के लड़के को किया था अगवा; मांगी थी 22 लाख की फिरौतीगांव की लड़की से इश्कबाजी पड़ी भारी, कब्रिस्तान में मिला नाबालिग लड़के शव; हत्या की वारदात से सनसनीभरत तिवारी एनकाउंटर केस: बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने बताया ‘मर्डर’, अपनी ही सरकार को दे दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; मंत्री ने भी उठाए सवालपूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांगदलाल रिशु श्री से संबंधित अधिकारियों पर बिहार सरकार मेहरबान: ईडी की जांच में आरोपी अधिकारियों को मिली मलाईदार पोस्टिंगबिहार के 5 युवक नेपाल में गिरफ्तार, 16 साल के लड़के को किया था अगवा; मांगी थी 22 लाख की फिरौती

भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा के विसर्जन के लिए बना अस्थायी तालाब, 77 प्रतिमा का होगा विसर्जन

PATNA CITY: पटना सिटी के दीवान मुहल्ला नौजर घाट स्थित श्री चित्रगुप्त आदि मंदिर परिसर में भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा के विसर्जन के लिए अस्थायी तालाब बनाया गया है जहां शुक्रवार को

भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा के विसर्जन के लिए बना अस्थायी तालाब, 77 प्रतिमा का होगा विसर्जन
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA CITY: पटना सिटी के दीवान मुहल्ला नौजर घाट स्थित श्री चित्रगुप्त आदि मंदिर परिसर में भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा के विसर्जन के लिए अस्थायी तालाब बनाया गया है जहां शुक्रवार को 77 प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। इस बात की जानकारी श्री चित्रगुप्त आदि मंदिर प्रबंधक समिति के अध्यक्ष सह पूर्व सांसद आरके सिन्हा ने दी।


उन्होंने बताया कि समिति की ओर से गंगा को प्रदूषित नहीं करने के संकल्प के साथ मंदिर परिसर स्थित कृत्रिम तालाब में भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा का विसर्जन होगा। जबकि दस दिनों के उपरांत कारसेवा के माध्यम से तालाब की सफाई करा वहां पर कमल का पुष्प के लिए पौधा लगाया जायेगा। 


सामूहिक विसर्जन के दिन ही चित्रगुप्त पूजा के दिन गुरुवार को मंदिर में सामूहिक पूजन व प्रसाद वितरण के उपरांत दर्शन के लिए आने वाले प्रबुद्धजनों को सम्मानित करने के साथ भजन संध्या व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन मनीषा श्रीवास्तव की देखरेख में होगा।


संवाददाता सम्मेलन में मंदिर समिति के कार्यकारी सदस्य प्रो निर्मल कुमार श्रीवास्तव, प्रधान सचिव सुदामा प्रसाद सिन्हा, सचिव सुशील कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष्पा प्रो चंद्रमोहन राय सक्सेना,उपाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा,महिला सदस्य शालिनी सिन्हा व कुसुमलता वर्मा, चंद्रभानु समेत अन्य उपस्थित थे।

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता