ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

बिहार: हॉस्पिटल से कोरोना मरीज फरार, लगातार रिपोर्ट पॉजिटिव आने से था परेशान

BHAGALPUR: जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव मरीज फरार हो गया है. जिसके बाद हॉस्पिटल में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि उसका दूसरा रिपोर्ट भी

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

BHAGALPUR: जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव मरीज फरार हो गया है. जिसके बाद हॉस्पिटल में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि उसका दूसरा रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आया था. जिसके बाद से वह परेशान था. 

16 दिन से भर्ती था हॉस्पिटल में

बताया जा रहा है कि भागने वाला कोरोना मरीज 16 दिन से हॉस्पिटल में भर्ती था. वह भागलपुर जिले के शाहकुंड इलाके का रहने वाला है. 24 मई को वह दिल्ली से वापस लौटा था. जिसके बाद उसको भागलपुर के अल्पसंख्यक कल्याण छात्रावास स्थित क्वॉरंटाइन सेंटर में रखा गया था. 28 मई को उसका रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. 

तनाव में था मरीज

बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान उसकी दो बार फिर टेस्ट कराया गया था, लेकिन वह ठीक नहीं हो रहा था. दूसरी बार उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. जिसके कारण वह तनाव में रह रहा था. जिसके कारण वह कोरोना वार्ड से खिड़की तोड़कर फरार हो गया.जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. हॉस्पिटल प्रबंधन ने पुलिस से इसकी शिकायत दर्ज कराई है.

टैग्स