ब्रेकिंग
Bihar Police News : पटना एनकाउंटर के बाद बवाल! भीड़ को काबू करने पहुंचे ASP भी घायल, अस्पताल में पथराव और लाठीचार्ज ...✦Nitish Kumar : नीतीश कुमार भले ही मुख्यमंत्री नहीं हों पर एक्टिव हैं, गृह जिले की सड़क परियोजना का किया निरीक्षण, RCD सचिव से पूछा.....✦BIHAR NEWS : विधान परिषद में गजब का खेल, एक ही विज्ञापन से 64 की बहाली पर निशाना सिर्फ सात निजी सचिवों पर, बर्खास्त किया नहीं और दफ्तर में घुसने पर लगा दी पाबंदी...✦Bihar Liquor Ban : बिहार में शराबबंदी का ऐसा असर! तस्करों ने कंटेनर के नीचे बना दिया तहखाना, 180 पेटी विदेशी शराब के साथ चालक गिरफ्तार✦Bihar News Today : बाइक से टक्कर के बाद बेकाबू हुई पिकअप! श्राद्ध भोज में घुसकर 12 लोगों को कुचला, सीतामढ़ी में दो की मौत✦Bihar Police News : पटना एनकाउंटर के बाद बवाल! भीड़ को काबू करने पहुंचे ASP भी घायल, अस्पताल में पथराव और लाठीचार्ज ...✦Nitish Kumar : नीतीश कुमार भले ही मुख्यमंत्री नहीं हों पर एक्टिव हैं, गृह जिले की सड़क परियोजना का किया निरीक्षण, RCD सचिव से पूछा.....✦BIHAR NEWS : विधान परिषद में गजब का खेल, एक ही विज्ञापन से 64 की बहाली पर निशाना सिर्फ सात निजी सचिवों पर, बर्खास्त किया नहीं और दफ्तर में घुसने पर लगा दी पाबंदी...✦Bihar Liquor Ban : बिहार में शराबबंदी का ऐसा असर! तस्करों ने कंटेनर के नीचे बना दिया तहखाना, 180 पेटी विदेशी शराब के साथ चालक गिरफ्तार✦Bihar News Today : बाइक से टक्कर के बाद बेकाबू हुई पिकअप! श्राद्ध भोज में घुसकर 12 लोगों को कुचला, सीतामढ़ी में दो की मौत

विक्रमशिला एक्सप्रेस इस महीने से चलेगी, 4 स्पेशल ट्रेनों को भागलपुर से खोलने की मिली मंजूरी

BHAGALPUR : भागलपुर वासियों के लिए राहत भरी खबर है। भागलपुर से अब विक्रमशिला एक्सप्रेस समेत चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनें खुलेंगी। इसके अलावे दो जोड़ी ट्रेनों का परिचालन भागलपुर होकर कि

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

BHAGALPUR : भागलपुर वासियों के लिए राहत भरी खबर है। भागलपुर से अब विक्रमशिला एक्सप्रेस समेत चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनें खुलेंगी। इसके अलावे दो जोड़ी ट्रेनों का परिचालन भागलपुर होकर किया जाएगा। यानि भागलपुर के लोगों को इसी महीने से 6 जोड़ी ट्रेनों की सेवा मिलनी शुरू हो जाएगी। हालांकि इन ट्रेनों को छोटे स्टेशनों पर रुकने की मंजूरी नहीं मिलेगी। 


एक जून से पूरे देश में 200 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। अनलॉक-01 के पहले फेज में स्पेशल ट्रेनों की सूची में भागलपुर का नाम नहीं शामिल था लेकिन अब दूसरी सूची में भागलपुर से खुलने और गुजरने वाली छह जोड़ी ट्रेनों को शामिल किया गया है। चार जोड़ी ट्रेनें भागलपुर से ही विभिन्न स्टेशनों के लिए खुलेंगी। एक से दो सप्ताह के भीतर इन ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा।


हालांकि इन स्पेशल ट्रेनों का ठहराव छोटे स्टेशनों पर नहीं किया जाएगा। भागलपुर-किऊल के बीच बरियारपुर, धरहरा और कजरा छोटे स्टेशन है, इन जगहों पर  ट्रेनों को नहीं रोका जाएगा। हालांकि ट्रेनों के चलने से भागलपुर के अलावा मुंगेर, लखीसराय, जमुई और बांका जिलों के यात्रियों को फायदा मिलेगा।


जिन रेग्यूलर ट्रेनों को स्पेशल बना कर भागलपुर से परिचालन किया जाएगा उनमें भागलपुर-आनंद विहार टर्मिनल विक्रमशिला एक्सप्रेस, भागलपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस, भागलपुर-यशवंतपुर अंग एक्सप्रेस और भागलपुर-सूरत द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस शामिल हैं। वहीं भागलपुर होकर गुवाहाटी-लोकमान्य तिलक टर्मिनल साप्ताहिक एक्सप्रेस और अगरतल्ला-देवघर साप्ताहिक एक्सप्रेस का परिचालन किया जाएगा।