ब्रेकिंग
Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

कहलगांव में कोरोना संदिग्ध की मौत, इलाज करने वाले डॉक्टर समेत 8 लोग क्वारंटाइन

BHAGALPUR :भागलपुर के कहलगांव में कोरोना संदिग्ध युवक की मौत से हड़कंप मच गया है। सबसे बड़ी बात जो सामने आयी है कि युवक की मौत के बाद उसका दाह-संस्कार भी कर दिया गया। प्रशासनिक टीम

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

BHAGALPUR :भागलपुर के कहलगांव में कोरोना संदिग्ध युवक की मौत से हड़कंप मच गया है। सबसे बड़ी बात जो सामने आयी है कि युवक की मौत के बाद उसका दाह-संस्कार भी कर दिया गया। प्रशासनिक टीम ने श्मशान घाट पहुंच कर मृतक का सैंपल लेने  की कोशिश की लेकिन तब तक डेडबॉडी आधा जल चुकी थी।


कहलगांव में 35 वर्षीय कोरोना संदिग्ध युवक की गुरुवार देर रात जेएलएनएमसीएच भागलपुर ले जाने के दौरान मौत हो गई।मौत की खबर मिलते ही प्रशासनिक महकमें में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासनिक टीम मृतक के घर पर पहुंची और पूछताछ की। इस बीच परिजनों समेत पड़ोसियों की थर्मल स्कैनिंग कराई गई। परिजनों को होम क्वारंटाइन में रहने की सलाह दी गई। प्रशासन ने आनन फानन में मृतक के घर की ओर जानेवाले रास्ते को सील कर दिया है। युद्धस्तर पर शहर को सैनिटाइज करने का काम शुरू करा दिया गया है। मृतक के परिजनों का सैम्पल कलेक्ट करने के लिये अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया।


बताया जा रहा है कि मृतक शारीरिक तौर पर कमजोर था, निमोनिया था, लीवर में खराबी थी तथा सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।वह एक प्राइवेट क्लीनिक में पिछले पांच दिनों से उपचार करा रहा था। गुरुवार को जब उसकी हालत काफी बिगड़ गई तो मरीज को एनटीपीसी अस्पताल ले जाया गया। मरीज की गंभीर हालत को देखते उसे जेएलएनएमसीएच भागलपुर रेफर कर दिया गया। भागलपुर ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। मायागंज अस्प्ताल में उसकी सैम्पलिंग ली गई या नहीं यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।


इस बीच एनटीपीसी के सीएमओ डॉ0 रतन कुमार ने बताया कि मरीज का इलाज करने वाले डॉक्टरों समेत आठ लोगों की मेडिकल टीम को क्वारानटाइन में भेज दिया गया है। वहीं कहलगांव शहर के जिस प्राइवेट डॉक्टर ने इलाज किया था उन्हें भी क्वारान्टाइन कर दिया गया है। 


टैग्स