ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

बिहार: ट्रेन के पहिए के पास से अचानक निकलने लगा धुंआ, सुल्तानगंज स्टेशन पर खड़ी रही इंटरसिटी

BHAGALPUR : इस वक्त की बड़ी खबर मालदा - भागलपुर रेलखंड से निकल कर सामने आ रही है। यहां सुलतानगंज स्टेशन पर खड़ी मालदा -किऊल इंटरसिटी में अचानक से आग लग गई। इस घटना के बाद यात्रियों म

बिहार: ट्रेन के पहिए के पास से अचानक निकलने लगा धुंआ, सुल्तानगंज स्टेशन पर खड़ी रही इंटरसिटी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BHAGALPUR : इस वक्त की बड़ी खबर मालदा - भागलपुर रेलखंड से निकल कर सामने आ रही है। यहां सुलतानगंज स्टेशन पर खड़ी मालदा -किऊल इंटरसिटी में अचानक से आग लग गई। इस घटना के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया है। इसकी जानकारी गेटमेन ने रेलवे के कर्मियों को दी, इसके बाद आग पर काबू पाया गया।


मिली जानकारी के अनुसार, भागलपुर में मालदा किउल इंटरसिटी ट्रेन से अचानक धुंआ निकलने लगा। इस ट्रेन की एक बोगी में चक्के के पास से तेज धुंआ बाहर निकलने लगा। इसकी जानकारी गेटमेन ने रेलवे के कर्मियों को दी। जिसके बाद रेलवे कर्मियों की टीम आरपीएफ के साथ मौके पर पहुंची और अग्निशामक यंत्र की मदद से धुंए को बंद किया गया। इस दौरान करीब 18 मिनट तक गाड़ी सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर ठहरी रही। रेलवे की ओर से बताया गया कि ट्रेन में आग नहीं लगी थी बल्कि ब्रेक बाइंडिंग से धुंआ निकला था। इस घटना में कोई हताहत की सुचना नहीं है। 


वहीं, इस घटना को लेकर उपस्टेशन अधिक्षक प्रेम कुमार बादल ने बताया कि- मालदा इंटरसिटी का एक डब्बे के ब्रेक सुज में आग लगने पर सभी लोग बाल बाल बच गये हैं।इस दौरान हताहत की घटना नही हुई है। ट्रेन के गार्ड, आरपीएफ पुलिस और  ड्राइवर के द्वारा आग नियंत्रण यंत्र से आग को बुझा लिया गया है और ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया है। 


इधर, रेल अधिकारी ने स्पष्ट किया  कि ये आग लगने की घटना या गर्मी की वजह से हुई कोई घटना नहीं थी। ये ब्रेक बाइंडिंग हुआ था जो चक्का के बीच में ब्रेक शू के सटने की वजह से कई बार हो जाता है। उसे ठीक कर लिया गया है। इसमें घबराहट की कोई भी बात नहीं है। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता