ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

बिहार : कमरे के बाहर फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, जांच में जुटी FSL की टीम

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक किशोरी का शव उसके घर से फंदे में लटकता मिला है। शव मिलने की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल ग

बिहार : कमरे के बाहर फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, जांच में जुटी FSL की टीम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक किशोरी का शव उसके घर से फंदे में लटकता मिला है। शव मिलने की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गयी। इस घटना की सुचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, किशोरी का शव घर में लटक रहे तराजू में बांधे गए फंदे से लटका हुआ मिला है। इस संदिग्ध मौत की जांच में पुलिस जुटी है। वहीं घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गयी है। यह घटना बरारी थाना क्षेत्र के कटहलबाड़ी इलाके की घटना है। मृतका की पहचान मधेपुरा निवासी बंटी कुमार की पुत्री साक्षी (उम्र करीब 12 वर्ष) के रूप में की गयी है।


बताया जाता है कि, साक्षी अपने छोटे भाई साहिल के साथ मिश्री साह के मकान में किराये के एक कमरे में रहती थी। साक्षी कक्षा 5 की छात्रा थी और बरारी क्षेत्र में ही एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ती थी। उसके माता-पिता मधेपुरा के बिहारीगंज अंतर्गत रहुआ गांव में ही रहते हैं और किराना का दुकान चलाते हैं। इस घटना में हैरान करने वाला दावा यह है कि साक्षी का छोटा भाई साहिल जब पहली बार कमरे से बाहर निकला तो उसे अपनी बहन नहीं दिखी। 


लेकिन करीब दस मिनट बाद जब वह बाहर निकला तो दरवाजे के कुछ ही दूर उसे एक टंगी हुई तराजू पर फंदे से लटक रही अपनी बहन दिखी. जिसके बाद साहिल ने काफी आवाज लगायी। लेकिन आसपास से कोई अपने कमरे से बाहर नहीं निकले. जानकारी मिली है कि जिस बिल्डिंग में साक्षी एक कमरे में किराये पर रहती थी उसमें कई और कमरे हैं जिसमें किराये पर अन्य लोग रहते हैं। वहीं साक्षी के पिता इस मौत को हत्या बता रहे हैं। उनका दावा है कि साक्षी की हत्या करके किसी ने शव को फंदे से टांग दिया है।