ब्रेकिंग
MLC चुनाव के बीच पटना पहुंचे नितिन नबीन, चुनावी रणनीति पर करेंगे मंथन; NDA के लिए चुनौती बनी पटना स्नातक सीट✦पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले बिहार के दो युवक गिरफ्तार, रिटायर्ड सेना जवान भी शामिल✦संजय झा का बड़ा बयान: ललन सिंह ने वही किया जो पार्टी के लिए सबसे बेहतर था, अनंत सिंह विवाद पर JDU ने दिया बड़ा संकेत✦बिहार MLC चुनाव से पहले JDU में खेला! अनंत सिंह के साथ ललन सिंह, नीरज कुमार के पीछे निशांत... सबसे बड़ा सवाल- किसके साथ है नीतीश का खेमा?✦पहले सियासी टकराव, फिर दोस्ती और अब खुला साथ... आखिर अनंत सिंह के लिए क्यों ढाल बने हुए हैं ललन सिंह?✦MLC चुनाव के बीच पटना पहुंचे नितिन नबीन, चुनावी रणनीति पर करेंगे मंथन; NDA के लिए चुनौती बनी पटना स्नातक सीट✦पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले बिहार के दो युवक गिरफ्तार, रिटायर्ड सेना जवान भी शामिल✦संजय झा का बड़ा बयान: ललन सिंह ने वही किया जो पार्टी के लिए सबसे बेहतर था, अनंत सिंह विवाद पर JDU ने दिया बड़ा संकेत✦बिहार MLC चुनाव से पहले JDU में खेला! अनंत सिंह के साथ ललन सिंह, नीरज कुमार के पीछे निशांत... सबसे बड़ा सवाल- किसके साथ है नीतीश का खेमा?✦पहले सियासी टकराव, फिर दोस्ती और अब खुला साथ... आखिर अनंत सिंह के लिए क्यों ढाल बने हुए हैं ललन सिंह?

भागलपुर में पत्नी-प्रेमिका आमने-सामने, बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा, जमकर हुई मारपीट

भागलपुर के ललमटिया थाना क्षेत्र में एक युवक की पत्नी और कथित प्रेमिका के बीच सड़क पर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट-हाथापाई शुरू हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई, लेकिन शिकायत नहीं मिलने पर समझाकर छोड़ दिया।

बिहार न्यूज
पति-पत्नी और वो का मामला
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर जिले के ललमटिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक युवक के साथ उसकी पत्नी और कथित प्रेमिका आमने-सामने आ गईं। देखते ही देखते दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो बाद में हाथापाई और मारपीट में बदल गई। घटना को देखने के लिए मौके पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक अपनी पत्नी के साथ कहीं जा रहा था। इसी दौरान उसकी कथित प्रेमिका वहां पहुंच गई। तीनों के बीच पहले बहस हुई, जिसके बाद पत्नी और कथित प्रेमिका के बीच विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच मारपीट होने लगी।


घटना की सूचना मिलते ही ललमटिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए थाने ले गई।


पुलिस के अनुसार, किसी भी पक्ष की ओर से इस मामले में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई। इसके बाद दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया और आवश्यक पूछताछ के बाद उन्हें जाने दिया गया।


फिलहाल इस मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि यदि भविष्य में किसी पक्ष की ओर से शिकायत प्राप्त होती है, तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

टैग्स