ब्रेकिंग
Bihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'Bihar News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का नया ठहराव, पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन; नोट कर लें टाइमिंगBihar News : WhatsApp चैट ने खोला सिपाही भर्ती का राज! पास कराने के नाम पर मोटी रकम का खेल; मुख्य सरगना अमित कुमार की तलाशBihar Police: महिला जवानों को मिलेंगे RAF-CRPF जैसे सुरक्षा उपकरण, पत्थरबाजी से एसिड अटैक तक बचावबिहार में दो नए औद्योगिक पार्क से बदलेगी औद्योगिक तस्वीर, 95 हजार से अधिक रोजगार का दावा; जानिए सम्राट सरकार का पूरा प्लानBihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'Bihar News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का नया ठहराव, पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन; नोट कर लें टाइमिंगBihar News : WhatsApp चैट ने खोला सिपाही भर्ती का राज! पास कराने के नाम पर मोटी रकम का खेल; मुख्य सरगना अमित कुमार की तलाशBihar Police: महिला जवानों को मिलेंगे RAF-CRPF जैसे सुरक्षा उपकरण, पत्थरबाजी से एसिड अटैक तक बचावबिहार में दो नए औद्योगिक पार्क से बदलेगी औद्योगिक तस्वीर, 95 हजार से अधिक रोजगार का दावा; जानिए सम्राट सरकार का पूरा प्लान

हत्या के बाद महीनों फरार आरोपी पर पुलिस का शिकंजा, भागलपुर में घर की कुर्की-जब्ती, कार्रवाई से इलाके सनसनी

Bihar Police:भागलपुर में चर्चित प्रमिला देवी हत्याकांड मामले में पुलिस ने फरार आरोपी पर शिकंजा कसते हुए बड़ी कार्रवाई की है। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी के घर पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई के बाद इलाके में हलचल मच गई है। जानिए…

हत्या के बाद महीनों फरार आरोपी पर पुलिस का शिकंजा, भागलपुर में घर की कुर्की-जब्ती, कार्रवाई से इलाके सनसनी
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Police: बिहार के भागलपुर जिले के सन्हौला प्रखंड अंतर्गत सनोखर थाना क्षेत्र के छोटी नाकी गांव में चर्चित प्रमिला देवी हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। लंबे समय से फरार चल रहे नामजद आरोपी पर दबाव बनाने के लिए उसके घर पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।


बताया जा रहा है कि प्रमिला देवी, जो चिंतामन साह की पत्नी थीं, की कुछ दिन पहले निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस मामले में रंजन साह को मुख्य आरोपी बनाया गया था। घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था और लगातार पुलिस से बचता फिर रहा था।


पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई बार छापेमारी की, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। इसके बाद न्यायालय से अनुमति लेकर पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए उसके घर पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। पुलिस टीम ने गांव पहुंचकर पूरे कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई को अंजाम दिया।


इस संबंध में सनोखर थाना अध्यक्ष पंकज किशोर ने बताया कि आरोपी लंबे समय से फरार है और गिरफ्तारी से बच रहा है। ऐसे में कोर्ट के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है, ताकि उस पर दबाव बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि अक्सर इस तरह की कार्रवाई के बाद आरोपी सरेंडर कर देते हैं या पुलिस की गिरफ्त में आ जाते हैं।


पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश अब भी जारी है और उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। साथ ही इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है, ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके।


(भागलपुर शयामानंद सिह की रिपोर्ट)