ब्रेकिंग
Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

दर्द से तड़पती रही प्रेग्नेंट महिला , फिर भी हॉस्पिटल में नहीं आई डॉक्टर

BHAGALPUR: कोरोना संकट के बीच डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का भी आरोप लगा रहा है. भागलपुर सदर हॉस्पिटल में प्रेग्नेंट महिला दर्द से तड़पती रही, लेकिन इलाज करने लिए कोई डॉक्टर

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

BHAGALPUR: कोरोना संकट के बीच डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का भी आरोप लगा रहा है. भागलपुर सदर हॉस्पिटल में प्रेग्नेंट महिला दर्द से तड़पती रही, लेकिन इलाज करने लिए कोई डॉक्टर तक नहीं आईं. 

खंजरपुर के मो. असगर ने बताया कि वह अपनी पत्नी को लेकर हॉस्पिटल गया था. उसकी पत्नी 6 माह की प्रेग्नेंट है. उसके पेट में अचानक दर्द हो गया. जब हॉस्पिटल आए तो कोई देखने वाला डॉक्टर नहीं था. नर्स ने कहा कि डॉक्टर ऑपरेशन कर रही है. इसलिए 11 बजे आइयेगा, लेकिन कोई डॉक्टर नहीं आया. वह दर्द से परेशान रही. 

एंबुलेंस के इंतजार में साढ़े सात घंटा स्ट्रेचर पर पड़ा रहा मरीज

इस हॉस्पिटल में  किसी भी विभाग की स्थिति ठीक नहीं है. एक कैंसर मरीज एंबुलेंस के इंजतार में साढ़े सात घंटा पड़ा रहा. पत्नी सिविल सर्जन से हाथ जोड़कर गुहार लगाती रही. उसके बाद साढ़े सात घंटे के बाद कैंसर मरीज को एंबुलेंस मिला तो परिजन इलाज के लिए हॉस्पिटल लेकर आए. इस मरीज का पहले पटना में ही इलाज चल रहा था. कुछ ठीक हुआ तो घर पर रह रहा था. इस बीच तबीयत खराब हुई तो पत्नी हॉस्पिटल लेकर गई. घंटों इंतजार के बाद इस मरीज को देखा गया और सिविल सर्जन ने स्लाइन चढ़ाने के बाद पटना रेफर कर दिया.