ब्रेकिंग
बिहार के इस जिले में 23 मई तक बंद रहेंगे 8वीं तक के सभी स्कूल, DM ने जारी किया आदेशBihar News: भविष्य में कर लेंगे ट्रेनिंग और परिवहन विभाग ने नए MVI को काम किया अलॉट, परिवहन-प्रशासनिक सेवा के 1-1 अफसरों को DTO का चार्ज सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान: सैटेलाइट टाउनशिप में गई जमीन तो टेंशन फ्री रहिए, बेटी की शादी हो या कोई विपदा मिलेगा चार गुना पैसा; करना होगा सिर्फ यह कामबिहार के इस जिले में 8वीं तक के सभी स्कूल बंद, भीषण गर्मी और लू को लेकर DM ने जारी किया आदेशप्रशांत किशोर को पटना हाई कोर्ट से बड़ी राहत, HC ने रद्द की PK के खिलाफ दर्ज FIR, क्या हैं मामला?बिहार के इस जिले में 23 मई तक बंद रहेंगे 8वीं तक के सभी स्कूल, DM ने जारी किया आदेशBihar News: भविष्य में कर लेंगे ट्रेनिंग और परिवहन विभाग ने नए MVI को काम किया अलॉट, परिवहन-प्रशासनिक सेवा के 1-1 अफसरों को DTO का चार्ज सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान: सैटेलाइट टाउनशिप में गई जमीन तो टेंशन फ्री रहिए, बेटी की शादी हो या कोई विपदा मिलेगा चार गुना पैसा; करना होगा सिर्फ यह कामबिहार के इस जिले में 8वीं तक के सभी स्कूल बंद, भीषण गर्मी और लू को लेकर DM ने जारी किया आदेशप्रशांत किशोर को पटना हाई कोर्ट से बड़ी राहत, HC ने रद्द की PK के खिलाफ दर्ज FIR, क्या हैं मामला?

भागलपुर में गंगा कटाव से नाराज़ ग्रामीणों का हंगामा, सहयोग शिविर में विधायक का घेराव कर जताया विरोध

Bihar News: भागलपुर में गंगा कटाव को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सबौर प्रखंड के ममलखा पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर के दौरान लोगों ने विधायक का घेराव कर जोरदार विरोध किया। ग्रामीणों ने कटाव रोकने के लिए ठोस कार्रवाई की मांग की है।

भागलपुर में गंगा कटाव से नाराज़ ग्रामीणों का हंगामा, सहयोग शिविर में विधायक का घेराव कर जताया विरोध
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के भागलपुर जिले के सबौर प्रखंड की ममलखा पंचायत में गंगा नदी के बढ़ते कटाव से ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। सोमवार को आयोजित एक शिविर के दौरान हालात उस समय तनावपूर्ण हो गए जब बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मौके पर मौजूद लोजपा विधायक मिथुन यादव का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया।


ग्रामीणों का गुस्सा इतना बढ़ गया कि उन्होंने विधायक की गाड़ी के आगे खड़े होकर अपना विरोध दर्ज कराया। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और काफी देर तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। ग्रामीणों का आरोप था कि हर साल गंगा का कटाव तेजी से गांव की ओर बढ़ रहा है, लेकिन प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की ओर से सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है। जमीनी स्तर पर कटाव रोकने के लिए ठोस और स्थायी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।


जानकारी के अनुसार, ममलखा पंचायत के हाई स्कूल परिसर में यह सहयोग शिविर आयोजित किया गया था, जिसमें मंत्री, विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत औपचारिक भाषण और स्टॉल निरीक्षण से हुई, जिसके बाद कई अधिकारी और मंत्री वहां से चले गए। इसके बाद ग्रामीणों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित आवेदन जमा किए, लेकिन सबसे अधिक नाराजगी गंगा कटाव को लेकर देखने को मिली।


ग्रामीण सुनील मंडल ने बताया कि गंगा का कटाव अब तेजी से आबादी की ओर बढ़ रहा है। खेत, घर और सड़कें लगातार खतरे में हैं, लेकिन कटाव रोकने के कार्य बेहद धीमी गति से चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई बार शिकायत के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है।


वहीं स्थानीय ग्रामीण बिशु मंडल ने भी प्रशासन पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कटाव रोकने के लिए अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। उनका कहना था कि महीनों से सिर्फ कागजी प्रक्रिया चल रही है, जबकि धरातल पर कोई काम दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्य तेज नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में स्थिति और भयावह हो सकती है।


इधर, ग्रामीणों के विरोध के बीच विधायक मिथुन यादव ने लोगों को शांत कराने की कोशिश की। उन्होंने माना कि कटाव निरोधी कार्य की गति धीमी है, जिसके कारण लोगों में नाराजगी है। विधायक ने कहा कि ग्रामीणों की चिंता जायज है और वे स्वयं तीन दिन बाद मौके पर जाकर स्थिति का निरीक्षण करेंगे।