ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

Bihar News: नदी में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत, एक की हालत गंभीर

Bihar News: खबर बिहार के भागलपुर जिले से है, जहां के नाथनगर थाना क्षेत्र के अजमेरीपुर में दो मासूम बच्चों की मौत डूबने हो गई, जबकि एक बच्चे हालत गंभीर बनी हुई है।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Bihar News: खबर बिहार के भागलपुर जिले से है, जहां के नाथनगर थाना क्षेत्र के अजमेरीपुर में दो मासूम बच्चों की मौत डूबने हो गई, जबकि एक बच्चे हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों बच्चे गांव स्थित रसीदपुर घाट में नहाने गए थे और उसी दौरान तीनों डूब गए। इस घटना में दो बच्चों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई


जानकारी के मुताबिक तीनों अजमेरीपुर के रहने वाले थे। बच्चे की पहचान प्रवीण मंडल के 13 वर्षीय पुत्र रबला कुमार, लक्ष्मी मंडल के 14 वर्षीया राजा कुमार और गोपी मंडल के 12 वर्षीय पुत्र रामू कुमार के रूप में हुई है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार तीनों बच्चे रसीदपुर पुल के समीप नदी में नहा रहे थे। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना नाथनगर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच के बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


थाना ने बताया कि नदी में में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चे का उपचार किया जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच पुलिस कर रही है। इस हादसे के बाद अजमेरीपुर गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस घाट पर सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी कोई और घटना न हो।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता