ब्रेकिंग
Bihar RERA Action: बिना निबंधन वाले टाउनशिप में 'प्लॉट' बिक्री का चल रहा था खेल, Vaidehi Vasundhara Developers पर 19 लाख का जुर्माना, निबंधन पर भी रोकनीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष Bihar RERA Action: बिना निबंधन वाले टाउनशिप में 'प्लॉट' बिक्री का चल रहा था खेल, Vaidehi Vasundhara Developers पर 19 लाख का जुर्माना, निबंधन पर भी रोकनीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष

रिटायर होने से एक दिन पहले घूसखोर जमादार नौकरी से बर्खास्त, NOC के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप

BHAGALPUR: रिटायर होने से एक दिन पहले घूसखोर जमादार को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है. यह कार्रवाई रेंज डीआईजी सुजीत कुमार ने की है. जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया

रिटायर होने से एक दिन पहले घूसखोर जमादार नौकरी से बर्खास्त, NOC के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप
Manish Kumar
2 मिनट

BHAGALPUR: रिटायर होने से एक दिन पहले घूसखोर जमादार को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है. यह कार्रवाई रेंज डीआईजी सुजीत कुमार ने की है. जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. 

केस हुआ था दर्ज

बरारी थाने के तत्कालीन जमादार विजय सिन्हा ने जब्त ट्रकों को छोड़ने के लिए एनओसी के नाम पर रिश्वत लिया था. विजय सिन्हा ने बिचौलिए के जरिए विपिन चौधरी नामक एक व्यक्ति के आईसीआईसीआई बैंक के खाते में घूस की रकम 13 हजार मंगवाई थी. इसको लेकर विजय सिन्हा समेत 3 लोगों के खिलाफ जून 2016 में केस दर्ज किया गया था. इसके बाद विभागीय कार्यवाही चल रही थी. जिसमें वह दोषी पाए गए थे.

मिलने वाली सभी सुविधाओं पर संकट

रिटायर होने से एक दिन पहले नौकरी से बर्खास्त होने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. विजय सिन्हा 31 जनवरी 2021 रिटायर होने वाले थे, लेकिन इस कार्रवाई के बाद उनको मिलने वाली पेंशन, ग्रेच्युटी पर संकट मंडराने लगा है.