ब्रेकिंग
कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने 10 लाख रुपये और बुलेट की मांग को लेकर हत्या का लगाया आरोपसुबह-सुबह चाचा लगा रहे थे झाड़ू, तभी भतीजे ने चला दी गोली; हालत गंभीरचीनी महंगी होने का एथेनॉल से नहीं है कनेक्शन! केंद्र ने बताया क्यों बढ़े दाम, त्योहार से पहले जानें पूरी वजह7 मौतों के बाद अशोकधाम में बड़ा बदलाव! चौथी सोमवारी पर अरघा से जलाभिषेक, जिगजैग रूट से होगी एंट्रीBihar News : 20 रुपये में बिकता था अश्लील वीडियो! टेलीग्राम से चलता था पूरा खेल, 1200 से ज्यादा वीडियो की खरीद-बिक्री का खुलासाकमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने 10 लाख रुपये और बुलेट की मांग को लेकर हत्या का लगाया आरोपसुबह-सुबह चाचा लगा रहे थे झाड़ू, तभी भतीजे ने चला दी गोली; हालत गंभीरचीनी महंगी होने का एथेनॉल से नहीं है कनेक्शन! केंद्र ने बताया क्यों बढ़े दाम, त्योहार से पहले जानें पूरी वजह7 मौतों के बाद अशोकधाम में बड़ा बदलाव! चौथी सोमवारी पर अरघा से जलाभिषेक, जिगजैग रूट से होगी एंट्रीBihar News : 20 रुपये में बिकता था अश्लील वीडियो! टेलीग्राम से चलता था पूरा खेल, 1200 से ज्यादा वीडियो की खरीद-बिक्री का खुलासा

ड्राइवर की गोली मारकर हत्या, गाड़ी खरीदने के बाद देने गया था पार्टी

BHAGALPUR: नवगछिया थाना क्षेत्र के एनएच 31 लक्ष्मी होटल के पास अपराधियों ने नगर पंचायत अभिषेक रमन उर्फ पीएन यादव के गाड़ी के चालक थाना क्षेत्र के रसलपुर निवासी संतोष कुमार यादव की

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

BHAGALPUR: नवगछिया थाना क्षेत्र के एनएच 31 लक्ष्मी होटल के पास अपराधियों ने नगर पंचायत अभिषेक रमन उर्फ पीएन यादव के गाड़ी के चालक थाना क्षेत्र के रसलपुर निवासी संतोष कुमार यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है.

अपराधियों ने सुभाष यादव को एक गोली सीने में मारी है जो संतोष यादव के सीने दाहिने ओर गोली लगी है. सीने मे गोली लगने के कारण  मौत हो जाने की बात की जा रही है. घटना की सूचना मिलने पर नवगछिया पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम हेतु पहुंचाया.

पुलिस ने घटना स्थल से एक देशी कट्टा बरामद किया है और इलाके के एक दबंग व्यक्ति को हिरासत में भी लिया है. घटना को संदर्भ में मृतक के परिजनों ने बताया कि रविवार को संतोष ने एक यूपी नंबर का इनोवा गाड़ी खरीदा. जिसको लेकर के कुछ दोस्तों के साथ राजमार्ग 31 स्थित चौक पर गया था वहीं पर खाने-पीने की पार्टी थी. खाने पीने के दौरान ही अपराधियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दिया. हत्या के बाद उसके शव को ट्रैक्टर के नीचे छुपा दिया था. जानकारी के अनुसार घटना में हिरासत में लिए नवगछिया के उक्त बाहुबली अपराधी का हाथ होने की आशंका पुलिस द्वारा व्यक्त किया गया है. अपराधियों ने संतोष को काफी करीब से गोली मारी है. करीब से गोली मार जाने के कारण जहां पर गोली लगी है वह उक्त जगह बारूद से जल गया है. बताया जाता है कि मृतक संतोष राजद नेता बाहुबली विनोद यादव के कार ड्राइवर रहा था. पिछले कुछ वर्षों से अपने पैरों पर खड़ा होने का प्रयास कर रहा था. इसी को लेकर के रसलपुर में विवाद हुआ है जिसके कारण इसकी हत्या हुई.


 थानाध्यक्ष ने कहा नवगछिया नगर थाना अध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने बताया कि हम लोगों ने घटना के बाद मौके पर पहुंचकर जांच किया गया. जहां पर एक देसी कट्टा बरामद हुआ है. एसडीपीओ रविंद्र भारती ने बताया कि एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है. मामले में छापेमारी की जा रही है. संतोष का अपराधिक इतिहास को भी देखा जा रहा है. हत्या की घटना में शामिल अपराधियों को चिन्हित कर लिया गया है. 24 घंटे के अंदर अपराधियों की गिरफ्तारी की जाएगी.




टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL KUMAR

FirstBihar संवाददाता