ब्रेकिंग
Bihar Teacher Transfer 2026 : गुरुजी तैयार हो जाइए! बिहार में फिर शुरू हुई तबादले की प्रक्रिया, जानिए कब भरना होगा आवेदन; शिक्षा विभाग ने जारी किया नया कैलेंडर✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar Teacher Transfer 2026 : गुरुजी तैयार हो जाइए! बिहार में फिर शुरू हुई तबादले की प्रक्रिया, जानिए कब भरना होगा आवेदन; शिक्षा विभाग ने जारी किया नया कैलेंडर✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर

भागलपुर में 2 साइकिल सवार छात्रा को बस ने रौंदा, एक की मौत दूसरे की हालत नाजुक, गुस्साएं लोगों ने 3 घंटे तक रोड को किया जाम

BHAGALPUR: भागलपुर में दो साइकिल सवार छात्रा को तेज रफ्तार बस ने रौंद दिया। इस घटना में एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दूसरी छात्रा बुरी तरह घायल हो गयी है। आनन फानन

भागलपुर में 2 साइकिल सवार छात्रा को बस ने रौंदा, एक की मौत दूसरे की हालत नाजुक, गुस्साएं लोगों ने 3 घंटे तक रोड को किया जाम
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर में दो साइकिल सवार छात्रा को तेज रफ्तार बस ने रौंद दिया। इस घटना में एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दूसरी छात्रा बुरी तरह घायल हो गयी है। आनन फानन में उसे पास के अस्पताल में पहुंचाया गया जहां वो जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रही है। वही घटना से गुस्साएं लोगों ने मुख्य सड़क को करीब तीन घंटे तक जाम कर दिया और जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया। 


घटना भागलपुर के नाथनगर प्रखंड अन्तर्गत कजरैली थाना क्षेत्र के अमरपुर-भागलपुर मार्ग की है जहां महज 200 मीटर दूरी के लक्ष्मीनीय पुल के पास दो साईकिल सवार छात्रा को गुरुवार के 5 बजे शाम को तेज रफ्तार बस ने रौंद दिया। जिससे एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, वही दूसरी छात्रा गंभीर रूप से ज़ख्मी हैं। वही बस को छोड़कर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को जब्त कर लिया गया हैं। वही घटना से गुस्साएं लोगों ने भागलपुर- अमरपुर मुख्य मार्ग को तीन घंटा जाम रखा। 


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर कजरैली पुलिस दल बल के साथ पहुंची साथ ही तीन थानों की पुलिस जिसमें की सजौर पुलिस, जगदीशपुर टी. ओ. पी. बाईपास पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से जाम को हटाया गया । वही पुलिस एवं स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी छात्रा को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल भेज दिया गया । मृतक छात्रा की पहचान कजरैली थाना क्षेत्र के कुमरथ निवासी प्रमोद चौधरी के 14 वर्षीय पुत्री स्वाती प्रिया के रूप में हुई है। साथ ही स्वाती प्रिया की सहेली रवीना कुमारी जो की कुमरथ निवासी पप्पू चौधरी पुत्री हैं जो की गंभीर रूप से ज़ख्मी हैं। 


दोनों छात्रा कजरैली स्कूल के 9 क्लास वीं की छात्रा थी और कजरैली बाज़ार ट्यूशन पढ़ने शाम के 3 बजे साईकिल से जाती थी और 5 बजे शाम को वापस आती थी । वहीं मृतक की पिता प्रमोद चौधरी ने बताया की 3 साल से मेरी बेटी स्वाती प्रिया कजरैली पढ़ने जाती थी लेकिन आज घटना में मौत हो गई । मृतका स्वाती प्रिया दो भाई दो बहन हैं जिसमें की दूसरी बहन स्वाती प्रिया हैं और दो भाई छोटे हैं । मृतका स्वाती प्रिया की पिता प्रमोद चौधरी मजदूरी कर अपना परिवार का जीवन यापन करता था। वहीं कजरैली पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया । घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। 

टैग्स