ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में प्रधानाध्यापक के कार्यालय के ‘शुद्धीकरण’ का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंडBihar Weather: बिहार में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, 9 जिलों में येलो अलर्ट, पटना में भी झमाझम बारिशरेस्ट हाउस में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, 3 युवतियां मुक्त, 4 दलाल गिरफ्तारअचानक मोकामा रेफरल अस्पताल पहुंचे विधायक अनंत सिंह, जर्जर भवन को जल्द ठीक करने का दिया निर्देशबिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित, गंगा का जलस्तर HFL पारमुजफ्फरपुर में प्रधानाध्यापक के कार्यालय के ‘शुद्धीकरण’ का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंडBihar Weather: बिहार में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, 9 जिलों में येलो अलर्ट, पटना में भी झमाझम बारिशरेस्ट हाउस में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, 3 युवतियां मुक्त, 4 दलाल गिरफ्तारअचानक मोकामा रेफरल अस्पताल पहुंचे विधायक अनंत सिंह, जर्जर भवन को जल्द ठीक करने का दिया निर्देशबिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित, गंगा का जलस्तर HFL पार

Bihar Teacher News: बिहार की लेडी टीचर की 'करामाती' नौकरी! शादी में बिजी मैडम, बनारस से लगा रहीं स्कूल में अटेंडेंस; विभाग ने दिए सख्त के निर्देश

Bihar Teacher News: बिहार के भागलपुर की शिक्षिका उपासना सिंह ने बनारस से स्कूल की फर्जी हाजिरी लगाकर शिक्षा विभाग को चकमा दिया। ई-शिक्षा कोष पोर्टल के जरिए दर्ज की गई उपस्थिति की जांच में खुलासा हुआ। विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।

Bihar Teacher News :
बिहार टीचर न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar Teacher News: बिहार के भागलपुर जिले के इस्माइलपुर प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय 519 टोला में पदस्थापित शिक्षिका उपासना सिंह की 'हाजिरी मैनेजमेंट' अब उनके लिए भारी पड़ गई है। शिक्षिका पर लगभग 502 किलोमीटर दूर स्थित बनारस (उत्तर प्रदेश) से स्कूल की उपस्थिति दर्ज करने का आरोप है। मामले का खुलासा तब हुआ जब गांव के ही निवासी सोहन मंडल ने जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के समक्ष शिकायत दर्ज कराई कि उपासना सिंह लंबे समय से स्कूल नहीं आ रही हैं, फिर भी उनकी उपस्थिति नियमित रूप से दर्ज हो रही है।


जांच में सामने आया कि शिक्षिका ने दो मई को ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर मार्क ऑन ड्यूटी का उपयोग कर बनारस से ही अपनी हाजिरी दर्ज कर ली, जबकि वह उस दिन स्कूल में उपस्थित नहीं थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीपीओ स्थापना के नेतृत्व में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा जांच कराई गई। जांच में आरोपों की पुष्टि हुई कि शिक्षिका ने छुट्टी समाप्त होने के बाद भी घर से हाजिरी लगा दी।


मामले की सुनवाई के दौरान शिक्षिका अनुपस्थित रहीं, जिसके बाद लोक प्राधिकार ने जिला शिक्षा पदाधिकारी के प्रतिनिधि को निर्देश दिया कि शिक्षिका और विद्यालय के तत्कालीन प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण लिया जाए और संतोषजनक जवाब न मिलने पर विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही शिक्षिका का वेतन भी तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है।


जानकारी के अनुसार, उपासना सिंह ने अप्रैल के अंतिम सप्ताह में शादी की छुट्टी ली थी और फिर कैजुअल व सिक लीव पर चली गई थीं। छुट्टी खत्म होने के बाद उन्होंने स्कूल लौटने की बजाय घर से ही ई-हाजिरी लगाई, जिससे यह संदेह पैदा हुआ। इस पूरे प्रकरण में संबंधित प्रधानाध्यापक प्रियंका, जिनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है, अब विद्यालय में कार्यरत नहीं हैं। उनका तबादला नगर निगम क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कटघर में हो चुका है, क्योंकि वे हेड टीचर के पद के लिए चयनित हो चुकी हैं। 


वर्तमान में स्कूल के नए प्रधानाध्यापक नवीन कुमार नवीन को नियुक्त किया गया है। यह मामला शिक्षा व्यवस्था में तकनीकी दुरुपयोग और प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करता है, जिससे सरकारी तंत्र की पारदर्शिता और निगरानी प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।