ब्रेकिंग
Anant Singh : अनंत सिंह की सलामती के लिए गांव में गूंज रहा सुंदरकांड, 108 लोग कर रहे पाठ; 10 नवंबर को होगा समापन, जानिए क्यों संकट में हैं मोकामा विधायक✦दीपावली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं! अवैध पटाखा बिक्री से लेकर असामाजिक गतिविधियों तक पर रहेगी नजर✦IRCTC News : ट्रेन में खाना ऑर्डर करने से पहले सावधान! IRCTC ने जारी की 13 वेबसाइटों की लिस्ट, कहीं ऑनलाइन ठगी के शिकार न हो जाएं आप ...✦Bihar Recruitment Scam : बिहार विधान परिषद की 125 से ज्यादा नियुक्तियों पर बवाल! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी ने कराई थी परीक्षा, अब नौकरी पर लटकी तलवार✦Bihar News : बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 11 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगी परीक्षा✦Anant Singh : अनंत सिंह की सलामती के लिए गांव में गूंज रहा सुंदरकांड, 108 लोग कर रहे पाठ; 10 नवंबर को होगा समापन, जानिए क्यों संकट में हैं मोकामा विधायक✦दीपावली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं! अवैध पटाखा बिक्री से लेकर असामाजिक गतिविधियों तक पर रहेगी नजर✦IRCTC News : ट्रेन में खाना ऑर्डर करने से पहले सावधान! IRCTC ने जारी की 13 वेबसाइटों की लिस्ट, कहीं ऑनलाइन ठगी के शिकार न हो जाएं आप ...✦Bihar Recruitment Scam : बिहार विधान परिषद की 125 से ज्यादा नियुक्तियों पर बवाल! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी ने कराई थी परीक्षा, अब नौकरी पर लटकी तलवार✦Bihar News : बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! 11 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगी परीक्षा

Bihar News: दूर्गा पूजा का उत्सव मातम में बदला, गंगा में स्नान करने गए चाचा-भतीजे की डूबने से मौत

Bihar News: बिहार के भागलपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां दुर्गा पूजा के अवसर पर गंगा स्नान करने आए एक ही परिवार के चाचा-भतीजे की डूबने से मौत हो गई।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Bihar News: बिहार के भागलपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां दुर्गा पूजा के अवसर पर गंगा स्नान करने आए एक ही परिवार के चाचा-भतीजे की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, पूरा परिवार गाड़ी रिजर्व कर गंगा स्नान के लिए पहुंचा था। पूजा-अर्चना के बाद जब सभी सदस्य स्नान कर बाहर निकलकर कपड़े पहन रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।


घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस अपने दलबल के साथ पहुंची। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि डूबने वालों में एक किशोर भी शामिल है। बताया गया कि सबसे पहले भतीजा स्नान के दौरान गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए चाचा भी पानी में कूदे लेकिन दोनों ही तेज धारा की चपेट में आ गए और डूब गए। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर तिनटंगा करारी गांव के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह दोनों को बाहर निकाला।


घटना की जानकारी मिलते ही गोपालपुर थाना पुलिस भी पहुंची और दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोपालपुर ले जाया गया। लेकिन ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, नवगछिया भेज दिया गया।


स्थानीय लोगों का कहना है कि जहाज घाट पर सीमावर्ती जिलों से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान करने आते हैं। बावजूद इसके प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह नदारद रहती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि घाट पर स्थायी तौर पर आपदा मित्रों की तैनाती हो और स्नान करने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बैरिकेडिंग, रेस्क्यू बोट और गोताखोरों की व्यवस्था की जाए।