ब्रेकिंग
Bihar Teacher Transfer 2026 : गुरुजी तैयार हो जाइए! बिहार में फिर शुरू हुई तबादले की प्रक्रिया, जानिए कब भरना होगा आवेदन; शिक्षा विभाग ने जारी किया नया कैलेंडर✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar Teacher Transfer 2026 : गुरुजी तैयार हो जाइए! बिहार में फिर शुरू हुई तबादले की प्रक्रिया, जानिए कब भरना होगा आवेदन; शिक्षा विभाग ने जारी किया नया कैलेंडर✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर

भागलपुर: श्राद्ध कर्म में पंखे का कनेक्शन जोड़ने के दौरान बिजली मिस्त्री की मौत, हत्या या हादसा? मामला संदिग्ध

भागलपुर के नाथनगर में श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। करंट लगने की बात कही जा रही है, लेकिन टेंट मालिक की भूमिका और बिना पुलिस सूचना शव घर भेजने से कई सवाल खड़े हो गए हैं।

बिहार न्यूज
टेंट मालिक की भूमिका पर उठे सवाल
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र में श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान बिजली मिस्त्री प्रमोद कुमार तांती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। करंट लगने का दावा किया जा रहा है, जबकि टेंट मालिक द्वारा पुलिस को सूचना दिए बिना शव घर भेजे जाने से मामले पर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल घटना को लेकर कई पहलुओं पर चर्चा हो रही है। 


भागलपुर जिले के नाथनगर प्रखंड अंतर्गत रत्तिपुर बैरिया पंचायत के बैरिया गांव में एक श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान करंट लगने से बिजली मिस्त्री की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान राघोपुर पंचायत के मोहद्दीपुर निवासी प्रमोद कुमार तांती के रूप में हुई है। इस घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, वहीं मौत की परिस्थितियों को लेकर मामला पूरी तरह संदिग्ध बना हुआ है।


सुबह काम पर निकले, शाम को टोटो से आई लाश

मृतक के पुत्र ने बताया कि उनके पिता बुधवार की सुबह करीब 6 बजे मथुरापुर निवासी मुकेश टेंट हाउस में बिजली का काम करने के लिए घर से निकले थे। लेकिन शाम को अचानक एक टोटो चालक उनके पिता का शव लेकर घर पहुंचा। टोटो चालक ने परिजनों को सिर्फ इतनी जानकारी दी कि बिजली का काम करने (पंखा जोड़ने) के दौरान करंट लगने से उनकी मौत हो गई है।


टेंट मालिक की भूमिका पर उठे सवाल

सूत्रों के मुताबिक, यह घटना बुधवार शाम करीब 5 बजे बैरिया गांव में घटी। आरोप है कि घटना के बाद टेंट मालिक ने मृतक के परिजनों को सूचित किए बिना, आनन-फानन में उन्हें एक निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद, टेंट मालिक ने कानूनी प्रक्रिया या पुलिस को सूचना दिए बगैर ही एक टोटो किराए पर कर शव को चुपचाप घर भिजवा दिया। टेंट मालिक की इस जल्दबाजी और गोपनीयता ने मामले को गहरा दिया है।


ग्रामीणों और परिजनों में असमंजस

फिलहाल इस मामले में ग्रामीण और परिजन खुलकर कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं। टेंट मालिक के इस रवैए के कारण ग्रामीणों के बीच यह चर्चा तेज है कि यह महज एक हादसा है या इसके पीछे कोई गहरी साजिश (हत्या) है। मामले की संदिग्धावस्था के बीच, परिजन बिना किसी पुलिस शिकायत के शव के दाह-संस्कार की तैयारी में जुट गए हैं।

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता