ब्रेकिंग
पूर्व विधायक रीतलाल यादव को पटना हाई कोर्ट से बड़ा झटका, अदालत ने जमानत याचिका खारिज कीसीएम ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश; मुख्यमंत्री की पहल पर खोले गए फरक्का बराज के सभी गेटबिहार में ‘शोले’ जैसा ड्रामा, टावर पर चढ़ा युवक बोला- ‘तेजस्वी यादव को बुलाओ, तभी उतरूंगा’BPSC परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार के वायरल बयान पर CM सम्राट चौधरी सख्त, मामले पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के दिये निर्देशजमादार हत्याकांड में 8 दोषी: सजा से पहले कोर्ट परिसर में बवाल, कैदी वाहन का शीशा टूटा; 2 पुलिसकर्मी घायलपूर्व विधायक रीतलाल यादव को पटना हाई कोर्ट से बड़ा झटका, अदालत ने जमानत याचिका खारिज कीसीएम ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश; मुख्यमंत्री की पहल पर खोले गए फरक्का बराज के सभी गेटबिहार में ‘शोले’ जैसा ड्रामा, टावर पर चढ़ा युवक बोला- ‘तेजस्वी यादव को बुलाओ, तभी उतरूंगा’BPSC परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार के वायरल बयान पर CM सम्राट चौधरी सख्त, मामले पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के दिये निर्देशजमादार हत्याकांड में 8 दोषी: सजा से पहले कोर्ट परिसर में बवाल, कैदी वाहन का शीशा टूटा; 2 पुलिसकर्मी घायल

थाने के सामने बंद ऑफिस से बिल्डर की लाश बरामद, दो दिन से चल रहा था पंखा, खुलते ही मचा हड़कंप

Bihar Crime News: भागलपुर के तिलकामांझी थाना क्षेत्र में एक बंद कार्यालय से जमीन कारोबारी का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। दो दिनों से लापता व्यक्ति की तलाश के बाद पुलिस ने ताला तोड़कर अंदर जांच की, जहां यह मामला सामने आया। फिलहाल पुलिस जांच...

थाने के सामने बंद ऑफिस से बिल्डर की लाश बरामद, दो दिन से चल रहा था पंखा, खुलते ही मचा हड़कंप
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के भागलपुर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. तिलकामांझी थाना के ठीक सामने स्थित एक बंद कार्यालय से जमीन कारोबारी और बिल्डर बजरंग कुमार का शव बरामद हुआ है. बताया जा रहा है कि वह पिछले दो दिनों से लापता थे. पत्नी की सूचना के बाद पुलिस ने कार्यालय का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां उनका शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.


जानकारी के अनुसार, बजरंग कुमार के अचानक लापता होने के बाद परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे. परिवार के सदस्य कई बार तिलकामांझी थाना पहुंचकर पुलिस से उन्हें खोजने की गुहार लगा रहे थे. इसी बीच उनकी पत्नी ने पुलिस को बताया कि बजरंग का कार्यालय पिछले दो दिनों से बंद है, लेकिन अंदर लगा पंखा लगातार चल रहा है. इससे उन्हें किसी अनहोनी की आशंका हुई.


पत्नी की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी मौजूदगी में कार्यालय का ताला तोड़ा गया. जैसे ही दरवाजा खुला, अंदर बजरंग कुमार का शव पड़ा मिला. यह दृश्य देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई, जबकि मौके पर मौजूद लोग भी स्तब्ध रह गए.


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही घटनास्थल की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस कार्यालय के अंदर मिले साक्ष्यों और अन्य परिस्थितियों के आधार पर मामले के हर पहलू की पड़ताल कर रही है.


मृतक बजरंग कुमार भागलपुर के आनंदगढ़ इलाके के रहने वाले थे और जमीन के कारोबार से जुड़े हुए थे. स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि उन्होंने करीब 15 वर्ष पहले एक मुस्लिम युवती से प्रेम विवाह किया था. हालांकि पुलिस का कहना है कि फिलहाल जांच का केंद्र उनकी मौत के कारणों का पता लगाना है और किसी भी पहलू को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है.