ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

बेतिया में TC के बदले पैसे मांगने का आरोप, स्कूल का वीडियो वायरल

बेतिया के नौतन स्थित एक स्कूल में टीसी जारी करने के बदले पैसे मांगने का कथित वीडियो वायरल हुआ है। मामले ने शिक्षा व्यवस्था और पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बिहार न्यूज
500 में TC बनाने का आरोप
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH:  बेतिया में सोशल मीडिया पर एक स्कूल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्थानांतरण प्रमाण पत्र (TC) जारी करने की प्रक्रिया के दौरान नकद रुपये लेते हुए कथित तौर पर कर्मचारी नजर आ रहे हैं। वीडियो नौतन प्रखंड स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा व्यवस्था और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि वायरल इस वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता।


वायरल वीडियो में एक कार्यालय दिखाई देता है। वीडियो में कुछ अभिभावक और बच्चे भी कार्यालय में मौजूद दिख रहे हैं। मेज पर एक छात्र की फोटो लगा आवेदन पत्र भी नजर आ रहा है, जो संभवतः टीसी के लिए जमा किया गया था, जिसके साथ 500 रुपए भी दिख रहा हैं। हालांकि वायरल इस वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता। 


जानकारी के अनुसार, छात्र प्रिंस कुमार, जो वर्ष 2022 से सरस्वती शिशु विद्या मंदिर नौतन में पढ़ रहा था, नौवीं कक्षा में नामांकन के लिए टीसी लेने गया था। आरोप है कि इस दौरान प्रधानाध्यापक द्वारा टीसी जारी करने के बदले अवैध रूप से पैसे की मांग की गई।


वीडियो के सामने आने के बाद यह सवाल उठ रहा है कि जब स्कूलों में टीसी के लिए शुल्क नहीं लगता हैं तो फिर इस विद्यालय में पैसे मांगा जा रहा हैं क्यों। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह रकम वैध शुल्क का हिस्सा थी या फिर अवैध वसूली का मामला है। इस पूरे मामले में अब तक स्कूल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।


बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट 


टैग्स