ब्रेकिंग
पटना में रेलवे ट्रैक पर मिले युवक-युवती के शव, 5 दिन से लापता थे दोनों; मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस✦बिहार की जेल में गजब का खेल... जमानत मिली सतीश को, रिहा हो गया हमनाम कैदी; 7 दिन बाद खुली पोल, 3 जेलकर्मी सस्पेंड✦बिहार में तेज रफ्तार का कहर, दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत; सुबह डायल 112 ने दी परिजनों को खबर✦Bihar News: राजधानी, मगध और संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को झटका, सफर से पहले जरूर चेक करें ट्रेन का स्टेटस✦बिहार में अपराध पर CM सम्राट का बड़ा एक्शन! मुख्यमंत्री आवास पर हाईलेवल बैठक, DGP समेत सभी बड़े अधिकारी तलब✦पटना में रेलवे ट्रैक पर मिले युवक-युवती के शव, 5 दिन से लापता थे दोनों; मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस✦बिहार की जेल में गजब का खेल... जमानत मिली सतीश को, रिहा हो गया हमनाम कैदी; 7 दिन बाद खुली पोल, 3 जेलकर्मी सस्पेंड✦बिहार में तेज रफ्तार का कहर, दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत; सुबह डायल 112 ने दी परिजनों को खबर✦Bihar News: राजधानी, मगध और संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को झटका, सफर से पहले जरूर चेक करें ट्रेन का स्टेटस✦बिहार में अपराध पर CM सम्राट का बड़ा एक्शन! मुख्यमंत्री आवास पर हाईलेवल बैठक, DGP समेत सभी बड़े अधिकारी तलब

सड़क पार कर रही महिला को बाइक सवार ने उड़ाया, अस्पताल जाने के दौरान रास्ते में हुई मौत

Bihar News: बेतिया के लौरिया थाना क्षेत्र में सड़क पार कर रही 35 वर्षीय महिला को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल सुनीता देवी ने अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बेतिया के लौरिया थाना क्षेत्र में रविवार की शाम सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। महिला सड़क पार कर रही थी, तभी तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने उसे जोरदार ठोकर मार दी। घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।



मृतका की पहचान सिरकैहिया निवासी राजेश राम की 35 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रविवार की शाम करीब छह बजे सुनीता देवी सड़क पर थीं। इसी दौरान एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। 



स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना लौरिया थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना में शामिल अज्ञात बाइक और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है।



इधर, महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच, बेतिया भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट..

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता