ब्रेकिंग
प्रेम प्रसंग में अधेड़ की चाकू से गोदकर हत्या, गन्ने के खेत के पास खून से लथपथ मिला शवपत्रकारिता से इंजीनियरिंग तक का सफर, अब बिहार में चिराग की पार्टी की संभालेंगे कमान; जानिए कौन हैं LJP (R) के नए प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेकपटना में छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़के अनंत सिंह! बोले- मांग पूरी करो या नहीं, लेकिन मारने का नियम नहीं10-10 लाख लेकर बना दिया ‘फर्जी ट्रैकमैन’... रेलवे ट्रैक पर सर्वे करते पकड़े गए दो युवक, खुला चौंकाने वाला राजचिराग पासवान ने बना दी नई टीम! लोजपा में बड़ा फेरबदल, जानिए किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारीप्रेम प्रसंग में अधेड़ की चाकू से गोदकर हत्या, गन्ने के खेत के पास खून से लथपथ मिला शवपत्रकारिता से इंजीनियरिंग तक का सफर, अब बिहार में चिराग की पार्टी की संभालेंगे कमान; जानिए कौन हैं LJP (R) के नए प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेकपटना में छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़के अनंत सिंह! बोले- मांग पूरी करो या नहीं, लेकिन मारने का नियम नहीं10-10 लाख लेकर बना दिया ‘फर्जी ट्रैकमैन’... रेलवे ट्रैक पर सर्वे करते पकड़े गए दो युवक, खुला चौंकाने वाला राजचिराग पासवान ने बना दी नई टीम! लोजपा में बड़ा फेरबदल, जानिए किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी

10-10 लाख लेकर बना दिया ‘फर्जी ट्रैकमैन’... रेलवे ट्रैक पर सर्वे करते पकड़े गए दो युवक, खुला चौंकाने वाला राज

Fake Railway Job Scam: बेतिया में रेलवे ट्रैक पर ट्रैकमैन बनकर सर्वे कर रहे दो युवकों को रेल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जांच में फर्जी रेलवे आईकार्ड और नौकरी के नाम पर लाखों रुपये लेने का मामला सामने आया है। पुलिस अब इस कथित फर्जी भर्ती नेटवर्क....

10-10 लाख लेकर बना दिया ‘फर्जी ट्रैकमैन’... रेलवे ट्रैक पर सर्वे करते पकड़े गए दो युवक, खुला चौंकाने वाला राज
Ramakant kumar
4 मिनट

Fake Railway Job Scam: बेतिया में नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर रेलखंड पर रेलवे ट्रैकमैन बनकर सर्वे कर रहे दो युवकों को रेल पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दोनों के पास से फर्जी रेलवे आईकार्ड, हथौड़ा, लाल-हरा झंडा और बांस की पट्टियां बरामद की गई हैं. पूछताछ में युवकों ने खुलासा किया कि रेलवे में ट्रैकमैन की नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे 10-10 लाख रुपये लिए गए थे. वहीं, मौके से एक अन्य युवक फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.


मामला मुसहरवा हाल्ट के समीप का है. आरपीएफ पोस्ट कमांडर ऋतुराज कश्यप ने बताया कि मंगलवार को पीडब्ल्यूआई बेतिया अवधेश कुमार को की-मैन शिवपूजन साह ने सूचना दी कि मुसहरवा हाल्ट के पास तीन संदिग्ध युवक रेलवे ट्रैक पर घूम रहे हैं. उनके पास हथौड़ा, फ्लैग और बांस की पट्टियां थीं.


सूचना मिलने के बाद सउनि कमलेश सिंह यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. करीब 8:40 बजे पुलिस ने दो युवकों को पकड़ लिया, जबकि तीसरा युवक मौके से फरार होने में सफल रहा.


गिरफ्तार युवकों की पहचान महाराष्ट्र निवासी 21 वर्षीय कुणाल आनंद और 23 वर्षीय दिनेश बारकू धनगर के रूप में हुई है. तलाशी के दौरान दोनों के पास से मिनिस्ट्री ऑफ रेलवे, गवर्नमेंट ऑफ इंडिया के नाम से जारी रेलवे आईकार्ड बरामद किए गए. पुलिस ने जब आईकार्ड का सत्यापन कराया तो दोनों फर्जी और कूटरचित पाए गए.


जांच के दौरान पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि रेलवे में ट्रैकमैन के पद पर इस तरह की कोई भर्ती नहीं हुई थी. इसके बाद दोनों युवकों से पूछताछ की गई, जिसमें कथित रेलवे भर्ती फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ.


पूछताछ में 10-10 लाख रुपये लेने का खुलासा

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों युवकों ने बताया कि समस्तीपुर निवासी शैलेंद्र सिंह ने उन्हें स्पोर्ट्स कोटा से रेलवे में ट्रैकमैन के पद पर नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था. इसके बदले दोनों से 10-10 लाख रुपये लिए गए थे.


युवकों ने पुलिस को बताया कि नौकरी के नाम पर उन्हें प्रशिक्षण भी दिया गया और इसके बाद नरकटियागंज इलाके में रेलवे ट्रैक का सर्वे करने के लिए भेजा गया था. इसी दौरान दोनों फर्जी आईकार्ड और ट्रैकमैन के औजार लेकर रेलवे ट्रैक पर घूम रहे थे.


पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस पूरे फर्जीवाड़े में कितने लोग शामिल हैं और नौकरी दिलाने के नाम पर कितने अभ्यर्थियों से रकम वसूली गई है.


मौके से फरार युवक की पहचान आदित्य महादु पाटील के रूप में हुई है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. मामले को लेकर राजकीय रेल थाना नरकटियागंज में कांड संख्या 41/26 दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.


रेल पुलिस फर्जी रेलवे आईकार्ड तैयार करने, नौकरी दिलाने के नाम पर रकम लेने और युवकों को रेलवे ट्रैक पर भेजने वाले लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है. पुलिस को आशंका है कि जांच आगे बढ़ने पर इस फर्जी भर्ती नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी सामने आ सकती है.


बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट.