ब्रेकिंग
राजधानी को जाम से मिलेगी मुक्ति! पटना के करबिगहिया और मीठापुर-महुली ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटनदाखिल-खारिज में लापरवाही पर राजस्व अधिकारी पर गिरी गाज... डीएम ने रोका वेतन, जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठितमेला देखने गया था किशोर, फिर नहीं लौटा घर... अगले दिन संदिग्ध हालत में मिला शव, हत्या की आशंका से सनसनीनेपाल बाढ़ में अब भी 320 भारतीय नागरिक लापता, विदेश मंत्रालय ने दिया अपडेटरक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने जा रही थी बहन... सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, पलभर में मातम में बदलीं घर की खुशियांराजधानी को जाम से मिलेगी मुक्ति! पटना के करबिगहिया और मीठापुर-महुली ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटनदाखिल-खारिज में लापरवाही पर राजस्व अधिकारी पर गिरी गाज... डीएम ने रोका वेतन, जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठितमेला देखने गया था किशोर, फिर नहीं लौटा घर... अगले दिन संदिग्ध हालत में मिला शव, हत्या की आशंका से सनसनीनेपाल बाढ़ में अब भी 320 भारतीय नागरिक लापता, विदेश मंत्रालय ने दिया अपडेटरक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने जा रही थी बहन... सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, पलभर में मातम में बदलीं घर की खुशियां

छेड़खानी से शुरू हुआ झगड़ा बना खून-खराबा…, बिहार में चाकू से वार कर युवक की हत्या

Bihar Crime News: बिहार के बेतिया में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें चाकू से हमले में एक युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में तनाव और दहशत का माहौल...

छेड़खानी से शुरू हुआ झगड़ा बना खून-खराबा…, बिहार में चाकू से वार कर युवक की हत्या
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के बेतिया शहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और एक युवक की जान चली गई। बैरिया थाना क्षेत्र के मच्छरगावां बैरा टोला में शुक्रवार देर रात हुई इस वारदात ने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया है। घटना के बाद से गांव में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है।


मिली जानकारी के अनुसार, देर रात कुछ युवकों के बीच आपसी कहासुनी शुरू हुई थी। शुरुआत में यह विवाद सामान्य झगड़े जैसा लग रहा था, लेकिन कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान असामाजिक तत्वों ने राधेश्याम यादव (पिता- छबीला यादव) को निशाना बनाते हुए उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और तुरंत पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने बिना देर किए मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में लिया और घायल राधेश्याम को इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया भेजा। हालांकि, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।


प्रारंभिक जांच में जो बात सामने आई है, वह इस पूरे मामले को और गंभीर बना देती है। बताया जा रहा है कि विवाद की असली वजह एक महिला के साथ छेड़खानी का मामला था। इसी मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से तनाव था, जो उस रात अचानक हिंसा में बदल गया और हत्या जैसी बड़ी वारदात हो गई।


घटना की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सदर-2 रजनीश कांत प्रियदर्शी खुद मौके पर पहुंचे। उनके साथ एफएसएल (फॉरेंसिक टीम) ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और सबूत जुटाए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है।


फिलहाल पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा और मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।