ब्रेकिंग
Bihar News: BPSC TRE-4.0 की नई डेट जारी! आवेदन के लिए मिला अतिरिक्त समय, जानें पूरी डिटेल✦Bihar News: जेडीयू से निकाले गए अनंत सिंह के सामने बड़ी चुनौती, क्या राजनीतिक वनवास की आएगी नौबत?✦Bihar MLC Election Result 2026: बिहार MLC चुनाव का आज फैसला! 5 शहरों में गिनती, जानें कहां और कब आएगा रिजल्ट✦Bihar weather: बिहार में अगले 3 दिन भारी! तूफान अर्नब का अलर्ट, इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी✦बेगूसराय SK महिला कॉलेज में 21 लाख की कथित गड़बड़ी पर बवाल, ABVP ने 4 घंटे तक किया प्राचार्य का घेराव✦Bihar News: BPSC TRE-4.0 की नई डेट जारी! आवेदन के लिए मिला अतिरिक्त समय, जानें पूरी डिटेल✦Bihar News: जेडीयू से निकाले गए अनंत सिंह के सामने बड़ी चुनौती, क्या राजनीतिक वनवास की आएगी नौबत?✦Bihar MLC Election Result 2026: बिहार MLC चुनाव का आज फैसला! 5 शहरों में गिनती, जानें कहां और कब आएगा रिजल्ट✦Bihar weather: बिहार में अगले 3 दिन भारी! तूफान अर्नब का अलर्ट, इन जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी✦बेगूसराय SK महिला कॉलेज में 21 लाख की कथित गड़बड़ी पर बवाल, ABVP ने 4 घंटे तक किया प्राचार्य का घेराव

Bihar News: सरस्वती पूजा में रील बनाने को लेकर GMCH में जमकर मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Bihar News: बेतिया के GMCH में सरस्वती पूजा के दौरान रील बनाने को लेकर छात्रों और बाहरी युवक के बीच जमकर मारपीट हुई. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है.

Bihar News
मारपीट का वीडियो वायरल
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: खबर बेतिया से हैं जहां गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जीएमसीएच) परिसर में सरस्वती पूजा के अवसर पर रील बनाने को लेकर मारपीट की घटना सामने आई है। इस घटना में एक मेडिकल छात्र और बाहर से आए एक युवक के घायल होने की बात कही जा रही है। मारपीट से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


जानकारी के अनुसार, बाहर से आया एक युवक अपने मेडिकल छात्र मित्र से मिलने जीएमसीएच परिसर पहुंचा था। बताया जा रहा है कि उसी दौरान कुछ छात्रों ने उसे परिसर में घूमते हुए देखा और उससे पूछताछ की। युवक ने अपने दोस्त से मिलने की बात कही, लेकिन छात्रों ने उससे फोन पर बात कराने को कहा। इसी बीच युवक का दोस्त फोन रिसीव नहीं कर सका, जिससे कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और बात मारपीट तक पहुंच गई।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के दौरान युवक के साथ हाथापाई की गई, जिसमें वह घायल हो गया। वहीं बीच-बचाव करने आए कुछ मेडिकल छात्रों को भी चोटें लगने की सूचना है। घटना के बाद परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।


इस संबंध में टीओपी प्रभारी मदन माझी ने बताया कि कुछ बाहरी युवक कॉलेज परिसर में रील बनाने का प्रयास कर रहे थे, जिसका छात्रों ने विरोध किया। इसी को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ। उन्होंने बताया कि घायल युवक को नगर थाना बुलाया गया है और मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।


वहीं, अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुधा भारती से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वायरल वीडियो को लेकर हमारा चैनल किसी प्रकार की पुष्टि नहीं करता है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता