ब्रेकिंग
सीवान में आर्केस्ट्रा डांसर के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार युवकों के खिलाफ FIR दर्जदरभंगा एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान स्पाइसजेट विमान का टायर फटाबिहार की सड़क परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, गडकरी से मिले सम्राट चौधरीएक विवाह ऐसा भी: फेसबुक-इंस्टाग्राम से शुरू हुई प्रेम कहानी, अलीशा ने जोगेंद्र संग लिए सात फेरे'May I Help You' बना मजाक! जमुई स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान सोते मिले पुलिसकर्मी, वंदे भारत के गुजरने के बाद भी नहीं खुली नींद सीवान में आर्केस्ट्रा डांसर के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार युवकों के खिलाफ FIR दर्जदरभंगा एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान स्पाइसजेट विमान का टायर फटाबिहार की सड़क परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, गडकरी से मिले सम्राट चौधरीएक विवाह ऐसा भी: फेसबुक-इंस्टाग्राम से शुरू हुई प्रेम कहानी, अलीशा ने जोगेंद्र संग लिए सात फेरे'May I Help You' बना मजाक! जमुई स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान सोते मिले पुलिसकर्मी, वंदे भारत के गुजरने के बाद भी नहीं खुली नींद

बिहार : देर रात बेटी का इलाज कराने सरकारी अस्पताल पहुंच गए डीएम साहब

GOPALGANJ : गोपालगंज के सदर अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मंगलवार की देर रात जिलाधिकारी अपनी बेटी को लेकर इलाज कराने पहुंच गए. इस दौरान सदर अस्पताल में मौजूद डॉक्टर और कर्मी सभी ड्यूटी

बिहार : देर रात बेटी का इलाज कराने सरकारी अस्पताल पहुंच गए डीएम साहब
Anamika
2 मिनट

GOPALGANJ : गोपालगंज के सदर अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब मंगलवार की देर रात जिलाधिकारी अपनी बेटी को लेकर इलाज कराने पहुंच गए. इस दौरान  सदर अस्पताल में मौजूद डॉक्टर और कर्मी सभी ड्यूटी पर अलर्ट हो गए. जिलाधिकारी की बेटी का इलाज किया गया और फिर डीएम घर लौट गए. डीएम के इस कदम से समाज को एक सकारात्मक संदेश मिला है. 

दरअसल डीएम साहब की मासूम बेटी को रात में अचानक पेट दर्द की शिकायत हुई. दर्द बढ़ने पर डीएम अपनी खुद ही अपनी बेटी को लेकर सदर अस्पताल पहुंच गए, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया. कुछ देर बाद डीएम बेटी को लेकर घर लौट गए. डीएम के अस्पताल पहुंचते हीं अस्पताल कर्मियों ने सफाई कार्य शुरू कर दिया और साथ ही सदर अस्पताल में मौजूद डॉक्टर, कर्मी सभी ड्यूटी पर अलर्ट हो गए. 

बताया जा रहा है कि गोपालगंज के डीएम के रुप में डॉ नवल किशोर ने हाल ही में पदभार लिया है. डीएम का प्रभार लेने के बाद वह सबसे पहले  सदर अस्पताल पहुंचे थे और डॉक्टरों को मुस्तैदी से ड्यूटी करने की हिदायत दी थी.