ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

बेटे को गोद में लेकर इलाज के लिए भटकता रहा एक पिता, ना ट्रॉली मिली..ना एम्बुलेंस, बाइक सवार ने अस्पताल तक पहुंचाया

PATNA: एक ओर जहां सरकार बिहार में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का दावा कर रही है वही दूसरी ओर सरकार के इन दावों की पोल खुलती नजर आ रही है। मामला बिहार के सबसे बड़े हॉस्पिटल पीएमसीएच का

बेटे को गोद में लेकर इलाज के लिए भटकता रहा एक पिता, ना ट्रॉली मिली..ना एम्बुलेंस, बाइक सवार ने अस्पताल तक पहुंचाया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: एक ओर जहां सरकार बिहार में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का दावा कर रही है वही दूसरी ओर सरकार के इन दावों की पोल खुलती नजर आ रही है। मामला बिहार के सबसे बड़े हॉस्पिटल पीएमसीएच का है। जहां से एक तस्वीर निकल कर सामने आई है। जिसमें बीमार बच्चे को गोद में लिए एक पिता नजर आ रहे हैं। जो बेटे के इलाज के लिए अस्पताल में भटकते दिखे। यह तस्वीर पीएमसीएच के इमरजेंसी के बाहर की है।


मिली जानकारी के अनुसार बुखार से पीड़ित बच्चे की हालत काफी खराब हो गयी थी। बच्चे को लेकर एक पिता कई घंटों तक अस्पताल का चक्कर लगाया रहा लेकिन जब इलाज नसीब नहीं हुआ तब वे बेटे को लेकर इमरजेंसी वार्ड में भी गये लेकिन वहां से भी वापस कर दिया गया। उन्हें बच्चा वार्ड में जाने की सलाह दी गयी।


जिसके बाद इमरजेंसी से बच्चा वार्ड तक जाने के दौरान ना तो ट्रॉली नसीब हुआ और ना ही एम्बुलेंस ही मिल सका। बच्चा बेसुध था ऐसा लगा रहा था कि उसके शरीर में जान ही नहीं है। बेटे को गोद में लेकर पिता बच्चा वार्ड की ओर निकल पड़े लेकिन तभी एक रोते पिता पर एक बाइक वाले की नजर गयी। उनकी पीड़ा को देख बाइक सवार ने उन्हें बच्चा वार्ड पहुंचाया। 


लेकिन तब तक बच्चे की हालत काफी गंभीर हो गई थी।गोद में बच्चे को लेकर भटकता पिता और उसकी मां चीख पुकार मचाते रहे लेकिन जब किसी ने ध्यान नहीं दिया तब लाचार होकर परिजन बच्चे को लेकर दूसरे अस्पताल चले गए। बेटे को गोद में लेकर पीएमसीएच में भटकते पिता की किसी ने इस दौरान वीडियो बना लिया जो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो पीएमसीएच की स्वास्थ्य व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर रहे हैं।



टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें